हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी के बीच मनाली में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला में भी दिन में 12 बजे हल्का स्नोफॉल हुआ। हालांकि यह बर्फबारी दो मिनट बाद रुक गई। वहीं प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में भी दोपहर बाद से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर रखी है। चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक-दो स्पेल हैवी स्नोफॉल का हो सकता है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आज 70 सेंटीमीटर तक बर्फबारी और यलो अलर्ट वाले जिलों में 70 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कल (मंगलवार) 6 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसों यानी 5 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा और अगले तीन-चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। लाहौल-पांगी घाटी में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित भारी बर्फबारी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी में बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। ग्लेशियर गिरने की चेतावनी इस बीच लाहौल स्पीति प्रशासन ने जिला में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। क्योंकि जिले में बीते 25 फरवरी से 1 मार्च तक भारी हिमपात हुआ है। कई जगह 6 फीट से भी ज्यादा हिमपात हुआ है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ के पहाड़ कभी भी जान व माल का नुकसान कर सकते हैं। बीते दो दिनों के दौरान लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर जिला में 8 घटनाएं बर्फ के पहाड़ गिरने की पेश आ चुकी हैं। बीते कल ग्यू आईटीबीपी चौकी समेत चार जगह ग्लेशियर गिरे। बीते शुक्रवार रात को भी अटल टनल के साउथ पोर्टल पर भी हिमखंड गिर चुका है। 223 सड़कें, 800 ट्रांसफॉर्मर बंद वहीं प्रदेश में बीते दिनों की बर्फबारी के बाद 223 सड़कें और 800 बिजली के ट्रांसफर अभी भी बंद पड़े है। इनमें ज्यादातर कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में बंद है। इन्हें बहाल करने का काम जारी है। मगर आज ताजा बारिश और बर्फबारी इस काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। यहां देखे बर्फबारी की PHOTOS..