उत्तराखंड में सोमवार और मंगलवार को एवलांच (बर्फ का पहाड़ दरकना) की चेतावानी है। औली, हर्षिल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के 2 हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच के अलावा, बिजली गिरने की भी चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी से बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति के ग्यू में भी रविवार को एवलांच आया था। अब फिर से एवलांच का अलर्ट है। प्रदेश के 365 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में दिन का पारा 37°C के करीब पहुंचा। जगदलपुर में सबसे ज्यादा 36.6°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मार्च से दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। मध्यप्रदेश में मार्च में पहली बार दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड बढ़ी है। असर एक हफ्ते ठंड तक रह सकता है। राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरे। इससे ठंड बढ़ी है। आज भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: दिन का पारा 35, रात में 20 डिग्री के पार, भोपाल-इंदौर में धूप खिली, 20 मार्च के बाद बारिश मध्यप्रदेश में मार्च में पहली बार दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से ऐसा मौसम रहने की संभावना है। सोमवार को भोपाल में सुबह से तेज धूप खिली है। हालांकि, हवा में ठंडक रही। मंगलवार को गर्मी का असर कम रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: मार्च से मई तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 125 साल में सबसे गर्म रही फरवरी 1 मार्च से आधिकारिक रूप से ठंड का सीजन खत्म और गर्मियों की शुरुआत मानी जाती है। हालांकि, पिछले 2 दिनों से राज्य पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव हो गया है। इससे बादल, बारिश और तेज हवाओं ने ठंड को थोड़ा बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो ऐसा अधिकतम एक हफ्ते तक रह सकता है। उसके बाद तापमान में कमी नहीं आएगी और गर्मी बढ़ती जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज बारिश का अलर्ट:कल से गिरेगा पारा, जयपुर और बीकानेर संभाग में बढ़ेगी सर्दी राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में आज नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके असर से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 4-5 मार्च से बीकानेर और जयपुर संभाग में तापमान में गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर गिरने का अलर्ट हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज सुबह से मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा व लाहौल स्पीति जिला को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में एक-दो स्पेल हैवी स्नोफॉल का हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…