हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए आज (2 मार्च) को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक प्रदेश में 46% वोटिंग हुई है। अभी इस आंकड़े में बदलाव संभव है। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प को छोड़कर लगभग सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक रहा। गुरुग्राम और हिसार समेत 6 जिलों में EVM खराब होने की शिकायतें सामने आईं। हिसार में तो ढाई घंटे तक मतदान रुका रहा। कई स्थानों पर मशीनें बदलनी पड़ीं। फर्जी मतदान की घटनाएं भी सामने आईं। झज्जर के बेरी में 3 लोग फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए, जबकि हिसार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पोलिंग बूथ की दीवार फांदकर भाग निकले। करनाल और गुरुग्राम में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिलती रहीं। हिसार में भाजपा नेताओं को बूथ में जाने से रोका गया। करनाल और कैथल में EVM के बटन और स्याही को लेकर विवाद हुए। अब सभी EVM मशीनें सील करके स्ट्रॉन्ग रूम में रख दी गई हैं। रिजल्ट 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 9 मार्च को पानीपत नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। निकाय चुनाव की वोटिंग में 5 बड़े विवाद पढ़ें :- 1. रोहतक-नूंह समेत 6 जिलों में EVM खराब, हिसार में ढाई घंटे मतदान रुका रहा
रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं, लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। गुरुग्राम के वार्ड 5 में भी EVM में खराबी आ गई। यहां करीब एक घंटे तक वोटिंग बंद रही। इसके बाद दूसरी मशीन लाकर वोटिंग शुरू कराई गई। नूंह में तावडू नगर पालिका चुनाव बूथ पर EVM मशीन बंद हो गई। यहां करीब सवा घंटे बाद दूसरी मशीन से मतदान शुरू कराया गया। फतेहाबाद में जाखल के वार्ड-4 में अध्यक्ष पद को लेकर लगाई गई EVM मशीन करीब एक घंटा खराब रही। इसके बाद चुनाव कर्मियों ने इसे बदलकर वोटिंग शुरू कराई। झज्जर में बेरी के वार्ड नंबर 14 में 10 मिनट तक EVM खराब रही। यहां दूसरी EVM रखवाकर मतदान करवाया। हिसार के अर्बन एस्टेट में बनाए गए बूथ नंबर 145 में शाम को 4 बजे EVM खराब हो गई। यहां ढाई घंटे मतदान रुका रहा। कई लोग बिना वोट डाले ही लौट गए। 2. करनाल-गुरुग्राम में वोटर लिस्ट से नाम गायब करने के आरोप
करनाल से कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मनोज वधवा की पत्नी आशा वधवा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित वोटरों को मतदान करने से रोका गया। कई जगहों पर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम ही गायब कर दिए गए। इस संबंध में उन्होंने जिला सचिवालय पहुंचकर ADC एवं निर्वाचन अधिकारी यश जालुका से शिकायत की। वार्ड नंबर बदलने के कारण भी वोटर परेशान होते रहे। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी नहीं बता रहा है कि कहां वोट करना है। इसके चलते वे परेशान होते रहे और समय पर वोट नहीं डाल पाए। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर-7 में वार्ड नंबर 30 और 32 के बूथ पर लोगों ने हंगामा किया। शिव बडोनी नाम के व्यक्ति ने बताया कि वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। हमने विधानसभा चुनाव में वोट डाला था, लेकिन निकाय चुनाव में हमारे नाम ही गायब कर दिए। यहां अपडेटेड लिस्ट आनी चाहिए। 3. छह जिलों में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, उम्मीदवार की देवरानी वोट नहीं डाल पाई
हिसार के सेक्टर 16-17 के कम्युनिटी सेंटर में बनाए गए पोलिंग बूथ में बोगस वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने फर्जी वोटिंग करने आए लोगों को पकड़ने की कोशिश की तो वह दीवार फांदकर बूथ से भाग गए। भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुमन यादव ने आजाद उम्मीदवार सुमन श्योरान पर फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए हैं। गुरुग्राम के फर्रुखनगर में वार्ड नंबर 3 में बोगस वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने पीठासीन अधिकारी और बूथ एजेंटों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। वोटर ने अधिकारी से कहा कि मैं आप पर केस करूंगा। इसके अलावा वार्ड 17 के पलड़ा गांव में युवक ने आरोप लगाया कि जब वोट डालने के लिए पहुंचा तो उसका वोट पहले ही कोई डालकर जा चुका था। इसी तरह सिरसा के ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि जब वह वोट डालने के आए तो अधिकारियों ने बताया कि उसका वोट पहले ही डल चुका है। नूंह में तावड़ू के सैनीपुरा में बूथ नंबर 1 पर वोट डालने आई धर्मवती की फर्जी वोट डाली गई है। धर्मवती जब बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची तो पोलिंग अफसरों ने कहा कि उनकी वोट डल चुकी है। कैथल की सीवन नगर पालिका में चेयरपर्सन पद की निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी की देवरानी पूजा रानी का किसी ने फर्जी वोट डाल दिया। जब पूजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र में हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को लिखित में शिकायत दी। झज्जर में बेरी के वार्ड नंबर 6 में बनाए गए मतदान केंद्र में एक युवक बोगस वोट डालता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने वार्ड नंबर 6, 7 और 8 में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगा दी। शाम को वार्ड 14 के बूथ 14 में पुलिस ने एक युवक और युवती को बोगस वोट डालते हुए पकड़ा। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई। 4. करनाल में EVM के बटन और कैथल में स्याही पर हंगामा
करनाल के वार्ड नंबर 2 में EVM का बटन बंद होने को लेकर हंगामा हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार विकास पांचाल ने कहा कि बटन सुबह से नहीं चल रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान 10 मिनट वोटिंग रोकनी पड़ी। करनाल में बूथ नंबर 172 पर वोट डालने आई महिला संतोष ने कहा कि जब वह वोट डालने आई तो उसे कहा गया कि आपकी तो वोट पहले ही डाली जा चुकी है। इसके बाद महिला घर गई। वह अपने परिजनों को लाई तो बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि वोटिंग के बाद आना तो आपकी बात सुनेंगे। ज्योति नगर निवासी वार्ड नंबर 18 से पवन कुमार ने आरोप लगाया कि उनसे पहले ही उनका वोट किसी ने डाल दिया। इस बारे में अधिकारियों को बताया तो उन्होंने कहा कि 5 बजे के बाद आ जाना, फिर देखेंगे। कैथल में सीवन नगर पालिका के बूथ नंबर 6 पर EVM में गड़बड़ी को लेकर हंगामा हो गया। निर्दलीय उम्मीदवारों व उनके एजेंट्स ने आरोप लगाया कि EVM पर स्याही लगा वोटरों को प्रभावित कर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की जा रही है। यहां से भाजपा की उम्मीदवार शैली मुंजाल हैं। वहीं आरोप लगाने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार संतोष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण सैनी और संयम गोयल के प्रतिनिधि विवेक गोयल शामिल हैं। 5. गुरुग्राम में बूथ में शराबी घुसा, हिसार में BJP नेताओं को बूथ में घुसने से रोका गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में एक शराबी घुस गया। उसने पहले वोट डाला। इसके बाद वह हंगामा करने लगा कि मुझे दोबारा वोट डालना है। वह बार-बार EVM के पास जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया। वहीं हिसार में बूथ नंबर 145 में भाजपा के 2 बूथ अध्यक्ष वोटर लिस्ट लेकर मतदान केंद्र में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बहसबाजी की। उन्होंने पुलिस से कहा कि हम बूथ अध्यक्ष हैं, पार्टी ने ड्यूटी लगाई है। पुलिस ने उनसे कहा कि आप ऐसे अंदर नहीं जा सकते। पार्टी के एजेंट या उम्मीदवार को ही अंदर रहने की अनुमति होती है। इसके बाद बूथ अध्यक्ष वहां से चले गए। हरियाणा निकाय चुनाव के दिनभर के अपडेट्स के लिए नीच ब्लॉग पढ़ें…