पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 28 फरवरी को पिता-पुत्री के शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों में साजन दास (53) और उनकी बेटी सृजा दास (22) शामिल है। जो पर्णश्री इलाके में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, सृजा ऑटिज्म से पीड़ित थी। साजन अपनी बेटी की बीमारी के कारण बहुत परेशान थे। बेटी के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। उन्होंने कर्ज भी ले रखा था। इसी से परेशान होकर पिता-पुत्री ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि साजन चिमनी-वाटर प्यूरीफायर बेचने और मरम्मत करने का काम करते थे। उन्होंने किराए पर एक दुकान भी ले रखी थी। पत्नी ने कई बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को साजन बेटी को लेकर SSKM अस्पताल गए थे। दोपहर करीब सवा एक बजे उन्होंने पत्नी को फोन किया था। पत्नी के मुताबिक उन्होंने कई बार पति साजन को कॉल किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुए। मैं बहुत घबरा गई। इसके बाद मैंने पति के दोस्त रंजीत कुमार सिंह को कॉल कर उनसे पति से मिलकर आने का कहा। पुलिस के मुताबिक रंजीत पर साजन की दुकान पर पहुंचे तो दुकान अंदर से बंद थी। किसी तरह से दुकान का गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए। देखा तो साजन और सृजा के शव फंदे पर लटके थे। पुलिस ने बताया कि दुकान से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची थी। ………………. ये खबर भी पढ़ें…. कोलकाता में महिला टीचर ने सुसाइड किया:फेसबुक पर लाइव आकर कहा- स्कूल मैनेजमेंट मेंटली टॉर्चर कर रहा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला टीचर (58) जसबीर कौर ने फेसुबक पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। घटना 5 दिसंबर को हुई थी। सुसाइड के दौरान महिला ने खालसा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (KMSSS) की प्रिंसिपल और मैनेजमेंट पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…