राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले लोगों से मुलाकात की। 15 फरवरी को मची भगदड़ में लोगों की मदद के लिए कुलियों को धन्यवाद कहा। राहुल गांधी ने X पोस्ट में कुलियों से मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट में। उन्होंने लिखा, ‘अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज्यादा चमकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी। इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया। लेकिन ऐसे हादसों से सीख लेना जरूरी है। भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है। आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।’ आज की अन्य बड़ी खबरें… मनन मिश्रा 7वीं बार BCI के अध्यक्ष चुने गए, 2 फरवरी को उपाध्यक्ष का चुनाव सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शनिवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 7वीं बार यह जीत हासिल की। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए चुनाव रविवार को चुनाव होना है। दिल्ली में तमिलनाडु हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, कैंपस खाली कराकर तलाशी ली गई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। हालांकि,डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेश कुमार महला ने इससे इनकार किया। वहीं, दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 10:30 बजे तमिलनाडु हाउस को बम से उड़ाने की धमकी की कॉल आई थी। सीनियर अधिकारियों को फायरब्रिगेड की एक गाड़ी के साथ मौके पर भेजा गया था। कैंपस को खाली कराकर तलाशी ली गई, लेकिन धमकी झूठी निकली। कर्नाटक के 3 जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए, प्रशासन ने 1 हजार से ज्यादा पक्षी मारे कर्नाटक के तीन जिलों में बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद प्रशासन बड़े पैमाने पर पक्षियों को मार रहा है। इसके अलावा पूरे राज्य में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि रायचूर, चिक्काबल्लापुर और बल्लारी जिलों के पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसके बाद चिक्कबल्लापुर में 292 और बल्लारी में 1 हजार से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों को मारा गया। हालांकि अब तक इंसानों में इसका कोई मामला नहीं आया है। एवियन इन्फ्लूएंजा (AI) को बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। यह एक जूनोटिक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पोल्ट्री को प्रभावित करती है। हालांकि इंसानों में भी फैल सकती है। ओडिशा में कंटेनर और खड़ी बस को पीछ से टक्कर मारी, 10 घायल ओडिशा के भद्रक जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर खड़ी बस को टक्कर मार दी। इसमें 10 लोग घायल हो गए। हादसा भंडारीपोखरी इलाके में नेशनल हाईवे-16 पर हुआ। भंडारीपोखरी थाना प्रभारी महाप्रसाद नायक ने बताया कि पुरी जा रही बस चताबारा के पास पंक्चर हो गई थी। बस का टायर बदला जा रहा था, तभी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि चार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से 8.17 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को 8.17 करोड़ रुपए की नशीली दवाओं के साथ पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि यात्री का नाम मनदीप सिंह है, जो 26 फरवरी को मलेशिया से आया था। जांच के दौरान उसके बैग में 8.17 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला, जिसकी कीमत लगभग 8.17 करोड़ रुपए आंकी गई है। मनदीप सिंह के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा में अमीन पटेल को बनाया डिप्टी लीडर कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा में 4 बार विधायक रह चुके अमीन पटेल को पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया। जबकि अमित देशमुख को चीफ व्हिप बनाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि विश्वनाथ कदम को पार्टी विधानसभा समूह का सचिव नियुक्त किया है, वहीं शिरीष नाइक और संजय मेश्राम भी व्हिप होंगे। मुंबई में 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे मुंबई के चिंचपोकली इलाके में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को कलाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की ATC सेल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि महिला का नाम अशुरा खातून है, जो चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बांकी सभी को भी गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु में तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण, कलेक्टर बोले-बच्ची की भी गलती है…, सरकार ने किया सस्पेंड यौन उत्पीड़न के लिए 3 साल की बच्ची के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया वाले कलेक्टर को तमिलनाडु सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने 3 तीन साल की बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए उस बच्ची को ही जिम्मेदार ठहराया था। जिला कलेक्टर ने बयान दिया था कि पीड़िता की हरकत ने आरोपी को भड़काया होगा। महाराष्ट्र के पालघर में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.2 लाख रुपए की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज महाराष्ट्र के पालघर जिले में 4 लोगों को कस्टम विभाग में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर एक आरोपी ने 12.2 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी योगेश मनवर ने 2022 से मार्च 2023 के बीच पीड़ितों से संपर्क किया और नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुल 12.2 लाख रुपए ले लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया, सभी कुकी नेशनल फ्रंट के मेंबर मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों से सुरक्षा बलों ने 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कांगपोकपी के बिमपराओ से गिरफ्तार किए गए 4 लोग बैन कुकी नेशनल फ्रंट के लिए काम कर रहे थे। इससे पहले शुक्रवार को कामजोंग जिले के कुलतूह गांव (भारत-म्यांमार सीमा के पास) से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को भी पकड़ा था। जिसके पास से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद हुआ था। AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान MCOCA-केस, जांच का समय बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने याचिका लगाई दिल्ली पुलिस ने AAP पूर्व विधायक नरेश बालियान के खिलाफ MCOCA केस में जांच की समय सीमा बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने जांच के लिए 90 दिनों की और मोहलत मांगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए और ज्यादा समय की जरूरत है। बालियान की 90 दिन की न्यायिक हिरासत 3 मार्च को समाप्त हो रही है। केरल के स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच झड़प, 10वीं के छात्र की मौत, जांच के आदेश केरल के कोझिकोड के थमारसेरी में एक स्कूल के बाहर 27 फरवरी को छात्रों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें 10वीं कक्षा का एक स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।थमारसेरी पुलिस ने स्टूडेंट के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने घटना के विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।