हरियाणा के हिसार में प्रॉपर्टी के लालच में बेटी ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटा। इसका साढ़े 3 मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि शादीशुदा बेटी अपनी मां को बुरी तरह मार रही है। उसकी टांगों और कान पर दांतों से काट रही है। इतना ही नहीं मां को धमकाकर उसे बालों से खींचकर फर्श पर भी पटक रही है। वीडियो सामने आने के बाद हिसार पुलिस ने खुद ही मामले में एक्शन लिया और बुजुर्ग महिला का पता लगाकर मारपीट करने वाली बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हिसार की आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर बहन के खिलाफ धारा 24, 115, 127(2), 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब केस दर्ज होने के बाद महिला के ससुराल वालों और पति ने बचाव के लिए SP से मिलकर गुहार लगाई है। बेटी द्वारा की गई बर्बरता की PHOTOS.. पुलिस को दी शिकायत में भाई ने लगाए आरोप… 1. बहन शादी के 10 दिन बाद ससुराल से लौट आई
पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर मॉडर्न साकेत के रहने वाले अमरदीप सिंह ने बताया कि मेरी बहन रीटा की शादी करीब 2 साल पहले संजय पूनिया के साथ राजस्थान के राजगढ़ के गगड़वास में हुई थी। इस शादी से उसे एक लड़का है। रीटा शादी के 10-15 दिन बाद ही मां निर्मला देवी के मकान मॉडर्न साकेत आजाद नगर में रहने के लिए आ गई। मां की उम्र करीब 60 साल साल है। मेरी बहन मां को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। बहन शादी के बाद से ही ससुराल छोड़कर मायके में मां के घर आ गई थी। बहन रीटा मां पर मकान नाम करवाने के लिए लगातार दबाव बना रही है। उसके साथ लगातार मारपीट कर रही है और धमकियां दे रही है। 2. जीजा बेरोजगार, बहन मकान पर कब्जा करना चाह रही
भाई ने बताया कि उसकी बहन का पति बेरोजगार है और उसे मां के मकान में रहने के लिए मजबूर कर रही है। मकान के लालच में रीटा ने मां को जबरन बंधक बनाया हुआ है। इतना ही नहीं वह उसे खाने-पीने के लिए नहीं देती और उसको यातनाएं देती है। मेरी मां का हिसार के अलावा कुरुक्षेत्र में भी मकान है। बहन ने उस मकान पर भी कब्जा किया हुआ था। मां को लगातार तंग कर रीटा ने कुरुक्षेत्र वाला मकान 65 लाख रुपए में बिकवा दिया और सारे रुपए हड़प लिए। 3. बहन ने मुझे घर से निकाला, किराये के मकान में रह रहा हूं
शिकायतकर्ता बेटे ने बताया कि बहन रीटा मुझे मां से मिलने नहीं देती और मुझे अपने ही मकान से बाहर निकलवा दिया है। यहां तक की जब भी मैं मां से मिलने जाता हूं तो वह गलत आरोप लगाती है। बहन ने मेरी मां को तंग कर रखा है। मैं खुद किराये के मकान में रह रहा हूं और अपना व परिवार का पेट पाल रहा हूं।