शिवसेना उद्धव के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की गई है। लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया है। मुखपत्र में महाराष्ट्र के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, भ्रष्टाचार और पॉलिटिक्स पर लिखा गया है। मुखपत्र में लिखा गया- एकनाथ शिंदे का पैसे जमा करने वाला मुख्य व्यक्ति 10 हजार करोड़ लेकर दुबई भाग गया। क्योंकि फडनवीस ने राज्य में गलत काम करने वालों को साफ करने का फैसला लिया है। शिंदे के CM रहने के दौरान हुए काले कारनामों को खत्म करने का पवित्र कार्य शुरू हो गया है। सामना में लिखा गया है कि CM फडणवीस ने मंत्रियों ने उनके OSD और PS नियुक्त करने का अधिकार छीनकर उचित कदम उठाया है। डिसिप्लिन लाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सामना में लिखा गया है… CM फडणवीस ने जो काम हाथ में लिया है वह आसान नहीं है। क्योंकि फसल पर का दाढ़ी वाला दीमक कह रहा है- मुझे हल्के में मत लो। फिक्सरों के मारे सिक्सर को रोकना ही होगा। सामना का पूरा लेख… 3 सालों में भ्रष्टाचार का गटर बहता रहा 500 करोड़ का टेंडर 3 हजार करोड़ का, पैसे खाए मंत्री माणिक कोकाटे ने खुले तौर पर स्वीकारा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने उन्हें चेतावनी दी थी- अच्छा काम करो, ज्यादा मौज मत करो, नहीं तो घर चले जाओगे। मंत्रालयों में दलालों का भरमार, 25 हजार करोड़ की दलाली तीन में लूट की कई योजनाओं का खुलासा हुआ विदेशी कंपनियों से कहा जाता है कि उन्हें ‘आका’ का कमीशन मिले बिना बिल नहीं मिलेगा। इससे हमारे देश की बदनामी हो रही है। फडणवीस की शिकायत करने शाह से मिले शिंदे शिंदे ने कहा था- मुझे हल्के में मत लीजिए
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 21 फरवरी को कहा था, ‘मुझे हल्के में मत लीजिए, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया है, उनसे मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं सामान्य पार्टी कार्यकर्ता हूं, लेकिन मैं बाला साहेब का कार्यकर्ता हूं और सभी को मेरी इस बात को समझ लेना चाहिए। जब आपने (विपक्ष) 2022 में हल्के में लिया, तो घोड़ा पलट गया और मैंने सरकार बदल दी। हम आम लोगों की इच्छाओं की सरकार लाए। पूरी खबर पढ़ें… ……………………………….. शिंदे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. शरद ने शिंदे का सम्मान किया, उद्धव गुट नाराज; राउत बोले- पवार को कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए था NCP (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने 11 फरवरी को दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया था। इस पर महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा हुआ। 12 फरवरी को महाविकास अघाड़ी (MVA) में सहयोगी पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराजगी जताई थी। पूरी खबर पढ़ें…