भोपाल में एक युवक की सोते-सोते मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र की है। खाना खाकर सोया था, फिर सुबह उठा ही नहीं। मृतक का नाम अमित मालवीय था। बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि अमित को साइलेंट अटैक आया। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे। मां ने जगाया तो नहीं जागा
मृतक अमित के बड़े भाई सुनील मालवीय ने बताया कि ‘रात को अमित और मैंने साथ में खाना खाया। फिर वह सोने चला गया। सुबह मेरी मां ने भाई अमित को जगाया, लेकिन वह नहीं जागा। अमित को शिवरात्रि पर्व के लिए भगवान शंकर की मूर्ति लेने जाना है। जब वह नहीं जागा तो मेरी मां ने मुझे बोला कि भाई को जगा दो। मेरे जगाने पर भी वह नहीं उठा। जिसके बाद मैं उसे हमीदिया अस्पताल लेकर आया। डॉक्टर ने बताया कि उसे साइलेंट अटैक आया है।’ जल्द शादी होने वाली थी
अमित एक बैंक में सफाईकर्मी था। जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। घर में उसकी शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थी। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। अमित के मौत के बाद उसके परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल है। यहां होने वाला शिवरात्रि कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। इंदौर में भी गश खाकर गिरी युवती की मौत इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये घटना सोमवार शाम की है। वह अपनी सहेली की शादी के लिए लहंगा लेने जा रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में गश खाकर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय सुलभा गुप्ता अपनी छोटी बहन साक्षी और सहेली के साथ खंडवा नाका क्षेत्र में रहती थी। 28 फरवरी को सहेली की शादी थी। इसकी तैयारी के लिए वह लहंगा लेने राजबाड़ा जा रही थी। तभी अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह खबर भी पढ़ें मंडप में दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे मौत श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर महिला संगीत में डांस कर रही युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर ग्राफिक्स से जानिए कैसे रखें दिल का ख्याल