जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास बुधवार दोपहर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमला सुंदरबनी इलाके के फाल गांव में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सेना का वाहन आतंकियों के इलाके से गुजर रहा था, इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने कुछ राउंड फायर किए। उन्होंने बताया कि हमले में किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक्स्ट्रा फोर्स को मौके पर भेजा गया है। आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह पर हमला हुआ, वह इलाका आतंकियों की घुसपैठ का पारंपरिक रास्ता माना जाता है। 7 फरवरी: भारतीय सेना ने 7 घुसपैठियों को मार गिराया 7 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई थी, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सूत्रों ने दावा किया था कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग थी। इसकी सूचना इंडियन आर्मी को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ के दौरान मारे गए 7 लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स भी शामिल थे। यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर मानी जाती है। 3 फरवरी: कश्मीर में रिटायर्ड लांस नायक की हत्या जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड लांस नायक के परिवार पर हमला किया था। इसमें रिटायर्ड लांस नायक मंजूर अहमद की मौत हुई थी। उनकी पत्नी आइना और बेटी साइना घायल हुए थे। मंजूर के पेट में गोली लगी थी, जबकि उनकी पत्नी के पैर और बेटी के हाथ में गोली लगी थी। वह पत्नी और बेटी के साथ कार में थे, जब आतंकियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाई थी। पूरी खबर पढ़ें… 30 जनवरी को LoC से घुसपैठ करते हुए मारे गए थे आतंकी 30 जनवरी को भी कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने LoC से घुसपैठ की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को नाकाम कर 2 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों को जब रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे। हालांकि एक आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भाग गया था। जम्मू के सिक्योरिटी स्पोक्सपर्सन ने बताया कि घटना देर शाम की है। आतंकी पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 19 जनवरी को भी हुई थी मुठभेड़ कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 19 जनवरी की शाम को भी मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों की घेराबंदी की थी। हालांकि दोनों भागने में कामयाब रहे थे। सुरक्षाबलों को आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। पुलिस ने बताया था कि इनपुट के आधार पर सुरक्षाबल सोपोर के जालोरा गुज्जरपति में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर फायरिंग कर दी। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। 19 दिसंबर को 5 आतंकियों को ढेर किया था 19 दिसंबर को कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर फारूक अहमद भट्ट भी शामिल था। मुठभेड़ में 2 जवान घायल हुए थे। ………………………………. भारतीय सेना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भारत-पाक बॉर्डर: दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुई पाकिस्तानी सेना की हरकत; BSF की महिला-बटालियन बोली-24 घंटे निशाने पर रहते हैं दुश्मन राजस्थान से सटा पाकिस्तान बॉर्डर, खाजूवाला की एक चेक पोस्ट पर 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर घड़ी में करीब 7 बजे होंगे। घुप अंधेरा हो चुका था। भास्कर टीम बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर रही थी, तभी पाकिस्तान की तरफ से अचानक हलचल हुई। एक गाड़ी तारबंदी की तरफ तेजी से आते दिखाई दी। पूरी खबर पढ़ें…