
महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों में “हर हर महादेव” और “ऊं नम: शिवाय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
शिव मंदिरों को फूलों और मालाओं से सजाया गया है। साथ ही विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। जयपुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव और झारखंड महादेव मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे थे। चौड़ा रास्ता स्थित प्राचीन महादेव मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुल गए। जिसके बाद जलाभिषेक की शुरुआत हुई। भक्तजन शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।