प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन किया। यह दो दिन की इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट है। PM ने कहा- आज दुनिया का भरोसा भारत के 140 करोड़ जनता पर है। राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और सुधारों की वजह से ये सब हुआ है। PM ने कहा- आज भारत लोकल सप्लाई चैन को मजबूत कर रहा है। दुनिया के अलग-अलग रीजन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है। मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर भी अनेक नई संभावना लेकर आ रहा है। भारत पर मजबूत होते ग्लोबल ट्रस्ट के बीच हम सभी असम में जुटे हैं। PM मोदी के संबोधन की 5 बातें…. 7 सालों में असम की इकोनॉमी 6 गुणा बढ़ी
पीएम मोदी ने कहा- 2018 में असम की इकोनॉमी 2.75 लाख करोड़ की थी। अब यह 6 लाख करोड़ रुपए की हो गई है। इसका मतलब है राज्य के भाजपा की सरकार बनाने के बाद इकोनॉमी 6 गुणा बढ़ी है। असम को 2009 से 2014 के बीच रेल बजट के लिए औसतन 2,100 करोड़ रुपए मिले थे। 2030 तक असम का GDP 12.44 लाख करोड़ होगा
उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने असम के रेलवे बजट को चार गुना ज्यादा बढ़ा कर 10 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिया है। असम ने 2030 तक 12.44 लाख करोड़ रुपए का GDP हासिल करने का लक्ष्य रखा है। मुझे विश्वास है कि असम यह लक्ष्य जरूर पूरा करेगा। मुझे राज्य के लोगों की क्षमताओं और यहां की सरकार पर भरोसा है। सेमिकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा
सेमीकंडक्टर को लेकर PM ने कहा कि असम सेमिकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक इंपोर्टेंट हब बनकर उभरेगा। हाल ही में टाटा ने असम में सेमीकंडक्टर की एसेंबलिंग शुरू की है, जो पूरे उत्तर पूर्वी राज्यों में तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा। असम नए भविष्य की शुरुआत करने जा रहा
PM मोदी बोल- नॉर्थ ईस्ट की भूमि नए भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम से जोड़ने का अभियान है। आज जब भारत विकसित होने के कगार पर बढ़ रहा है तो एक बार फिर हमारा यह नॉर्थ-ईस्ट का राज्य अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है। एडवांटेज असम को मैं इसी स्पिरिट के रूप में देख रहा हूं। मैं असम की सरकार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। CM सरमा बोले- 2014 के बाद असम का पुनर्जन्म हुआ
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सरमा ने कहा- PM मोदी के आशीर्वाद से हमने 2018 में एडवांटेज असम की शुरुआत की थी। 2014 के बाद असम का पुनर्जन्म हुआ है। PM के नेतृत्व में असम देश का सबसे शांतिपूर्ण राज्य बना। अडाणी ग्रुप 50 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेगा
अडाणी ग्रुप ने मंगलवार को असम में 50 हजार करोड़ रुपए इनवेस्ट करने की घोषणा की। यह निवेश हवाई अड्डो, पावर ट्रांसमिशन, सीमेंट, रोड प्रोजेक्ट, राज्य के बुनियादी ढांचे और इम्प्लॉयमेंट जनरेशन में सहयोग देगा। रिलायंस ग्रुप 50 हजार करोड़ निवेश करेगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि अगले 5 साल में रिलायंस समूह असम में 50 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेगा। उन्होंने कहा- हमारी पहली प्राथमिकता असम को तकनीक और AI के लिए तैयार करना है। हम असम के लोगों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने दिल से JIO को अपनाया। टाटा समूह ग्रीन एनर्जी में इन्वेस्ट करेगा
टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन कहा कि कंपनी अगले कुछ सालों में बड़े इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और ग्रीन एनर्जी में इन्वेस्ट करेगा। उन्होंने असम के जगिरोआद में आ रहे 27 हजार करोड़ के सेमीकंडक्टर यूनिट को राज्य में सबसे बड़ा इन्वेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि टाटा समूह का असम के साथ लंबा हिस्सा रहा है। समिट के दूसरे दिन शामिल होंगे रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी
समिट के दूसरे दिन 26 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, सर्बानंद सोनोवाल और पीयूष गोयल, नितिन गडकरी वर्चुअली रुप से शामिल रहेंगे। 26 फरवरी के सत्रों में अगरवुड प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, रिन्युएबल एनर्जी, बॉम्बे ग्रीन पोटेंशियल, एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ‘स्पेस और जियोस्पेशल’, मल्टीलेट्रल डेवलपमेंट बैंक (MDB), प्राइवेट इन्वेस्ट और रियल एस्टेट और शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे विषय शामिल होंगे। समिट के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेंगी
इस समिट के समापन सत्र (26 फरवरी) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि इस समिट से 120 लाख करोड़ रुपए से अधिक के इन्वेस्टमेंट प्रस्तावों की उम्मीद है, और दो दिनों में कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ——————————————– PM मोदी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पीएम बोले- मैं असम-पूर्वोत्तर की संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर, गुवाहाटी में 8600 कलाकारों ने झुमोइर बिनंदिनी नृत्य किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम पर हैं। वे 24 फरवरी की शाम गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब देश में असम और पूर्वोत्तर के विकास की उपेक्षा की जाती थी। यहां की संस्कृति को भी नजरअंदाज किया जाता था। लेकिन मोदी खुद पूर्वोत्तर की संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।’ पूरी खबर पढ़े… MP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, मोदी बोले- 10वीं-12वीं की परीक्षा इसलिए लेट आया मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…