तमिलनाडु बीजेपी की आर्ट एंड कल्चर विंग के स्टेट सेक्रेटरी रंजना नचियार ने ट्राई लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया X पोस्ट में उन्होंने बीजेपी पर नेशनलिज्म और धर्म का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- पार्टी तमिल पहचान को सम्मान नहीं करती। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी का विरोध किया है। डीएमके का कहना है कि राज्य में केवल डबल लैंग्वेज पॉलिसी (तमिल और अंग्रेजी) जारी रहेगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के गुंटूर में करंट लगने से 4 मजदूरों की मौत, टैंक की सफाई के दौरान हादसा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में करंट लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई। ये हादसा जिले के पेदाकाकनी स्थित काली वनाश्रमम गोशाला में हुआ। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के मुताबिक- मजदूर एक टैंक की सफाई कर रहे थे। मोटर से पानी नहीं आने पर एक मजदूर उसे ठीक करने गया, जहां वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए पहुंचे तीन अन्य मजदूर भी बिजली के चपेट में आ गए, जिससे चारों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान गांदला मणिक्यला राव (28), ताजेश (35), बालैया (45) और काली बाबू (50) के रूप में हुई। तीन मजदूर तेनाली और एक सत्तेनपल्ली के रहने वाले थे। शवों को गुंटूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। एसपी सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को हाथियों की झुंड ने कुचला , 3 की मौत 2 घायल आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में महाशिवरात्रि से पहले तालकोना मंदिर जा रहे भक्तों के एक समूह पर आज हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें 3 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। 30 भक्तों का एक समूह वाई कोटा से गुंडलकोंडा की ओर जा रहे थे, तभी करीब 15 हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कर्नाटक में रेप के आरोप में कांस्टेबल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज बेंगलुरु में 17 साल की नाबालिग से रेप के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने आई पीड़िता को मदद का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। बोम्मनहल्ली पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली के द्वारका में घर में आग लगी, किराना दुकान और दो गाड़ियां जल कर राख दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16 में एक घर में मंगलवार सुबह 3 बजे आग लग गई। हादसे में एक दुकान और दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 21 मिनट पर मिली। जिसके बाद आजाद नगर इलाके में फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। ओडिशा हाईकोर्ट बोला- रिलेशनशिप शादी में न बदल पाना क्राइम नहीं, कानून हर वादे सुरक्षा नहीं देता ओडिशा हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति पर बलात्कार के आरोप खारिज कर दिए। व्यक्ति पर आरोप था कि उसने महिला से शादी का झूठा वादा करके करीब नौ साल तक संबंध बनाए। जस्टिस संजीब कुमार पाणिग्रही की एकल पीठ ने फैसले में कहा कि लव रिलेशनशिप का शादी न बदलना निजी शिकायत का कारण हो सकता है, लेकिन यह अपराध नहीं है। प्यार में असफलता को अपराध नहीं माना जा सकता। जस्टिस पाणिग्रही ने कहा, कानून हर टूटे हुए वादे को सुरक्षा नहीं देता है और न ही हर असफल रिश्ते को अपराध के दायरे में रखता है। दोनों वयस्क थे और अपनी मर्जी से संबंध बनाने या न बनाने का फैसला करने को आजाद थे। ऐसे में बलात्कार का आरोप कानूनी रूप से सही नहीं है।