भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के पहले दिन 24 फरवरी, सोमवार को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। इससे प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार मिलेंगे। अकेले रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5 लाख 21 हजार 279 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। एनएचएआई के साथ एक लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। इससे 4010 किमी सड़क परियोजनाओं पर काम होगा। अडाणी ग्रुप 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज बायोफ्यूल में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी। हिंडाल्को ग्रुप सिंगरौली में 15 हजार करोड़ का प्लांट लगाने जा रहा है। अवादा ग्रुप ने 50 हजार करोड़ से 8000 मेगावाट का सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जताई। वहीं, सागर ग्रुप टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश करेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने जो कल्पना की थी, उससे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया हमें मिल रही है। प्रकृति ने जो मध्य प्रदेश को दिया है ये सही समय है कि हम उसे सबके बीच लेकर जाएं। सीएम ने कहा- प्रदेश की बेहतरी के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की बेहतरी के लिए यही रास्ता था कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो। अपनी व्यवस्थाओं के बलबूते पर इन अवसरों को भुनाते हुए मध्य प्रदेश को समर्थ बना रहे हैं। जानिए किस सेक्टर में किसने, कहां निवेश का ऐलान किया? अडाणी: सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर, थर्मल एनर्जी में दिखाई दिलचस्पी
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे व अडाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए हैं। गौतम अडाणी ने अपने वीडियो संदेश में कहा- हम मध्यप्रदेश में पंप स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर, थर्मल एनर्जी में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे। इससे एमपी के 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। अडाणी ने बताया कि इसके साथ ही समूह एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट-सिटी विकसित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसमें 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त निवेश शामिल होगा। अवादा : मालवा, बुंदेलखंड में सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा-हम मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। मध्यप्रदेश में ही 2013 में हमको पहली बार एशिया का सबसे लार्जेस्ट प्रोजेक्ट लगाने का मौका मिला था, जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। अवादा ग्रुप इससे 50 गुना बड़ा और 8000 मेगावाट का सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट मालवा, बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाएगा। हिंडाल्को : सिंगरौली में लगेगा 15 हजार करोड़ का प्लांट
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा- मध्यप्रदेश में सिंगरौली एरिया में हमारा इन्वेस्टमेंट का प्लान है। हम मध्यप्रदेश में करीब 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट लगाने जा रहे हैं। सागर ग्रुप : टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश
सागर ग्रुप के सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा- टेक्सटाइल सेक्टर में हम सबसे मजबूती से आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सेक्टर में भारत को दुनियाभर में अग्रणी बनाने की बात कही है। हम इसी को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में ढाई हजार करोड़ का निवेश टेक्सटाइल सेक्टर में करेंगे। नोदिर गोदरेज बोले- एमपी में उद्योगों के लिए असीम संभावनाएं
गोदरेज इंडस्ट्रियल ग्रुप के चेयरपर्सन नादिर गोदरेज बोले- मध्यप्रदेश एक उभरता हुआ राज्य है। हमारी मालनपुर फैक्ट्री यहां काफी समय से है। यहां उद्योगों के लिए असीम संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में महत्वपूर्ण रोल निभाएगा। शक्ति पंप : 50 साल से इंडस्ट्री, 120 देशों में एक्सपोर्ट
शक्ति पंप के एमडी दिनेश पाटीदार ने कहा- मध्यप्रदेश की देश के अन्य राज्यों से अच्छी कनेक्टिविटी है। रेल और रोड नेटवर्क अच्छा है। यहां बिजली, पानी और लेबर की समस्या नहीं है। हम मध्यप्रदेश में पिछले 50 साल से इंडस्ट्री चला रहे हैं। दुनिया के 120 देशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। जानिए MP में निवेश को लेकर क्या है निवेशकों की राय… मुंबई स्थित स्विट्जरलैंड के वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत ने मार्टिन यू. माइयर ने कहा कि मैं पहली बार मध्यप्रदेश आया हूं और भोपाल में यह देखना चाहता हूं कि यहां क्या संभावनाएं हैं। मार्टिन यू. माइयर ने कहा- स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, लिचेंस्टीन और नॉर्वे सहित यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों ने भारत के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। अब हमें यह सुनिश्चित करना है कि स्विस कंपनियां भारत आएं और यहां निवेश करें। पीएम ने लॉन्च की उद्योगों को बढ़ावा देने वाला 18 नीतियां
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 नई नीतियां भी लॉन्च कीं और यहां इन्वेस्ट से बेहतर रिटर्न की बात कही। पीएम ने कहा, विकसित भारत में तीन सेक्टर की बड़ी भूमिका रहने वाली है। ये हैं टेक्स्टाइल, टूरिज्म और टेक्नॉलोजी। भारत का टेक्स्टाइल सेक्टर करोड़ों लोगों को रोजगार देता है। एमपी भारत की कॉटन कैपिटल है। भारत का 25 प्रतिशत कॉटन यहीं से एक्सपोर्ट होता है। यहां की चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों को जीआई टैग मिला हुआ है। भारत के पास इससे जुड़ी स्किल भी है। हम मेडिकल टेक्स्टाइल, एग्रो टेक्स्टाइल और जियो टेक्स्टाइल शुरू कर रहे हैं। भारत में 7 बड़े टेक्स्टाइल बन रहे हैं। इनमें से एक एमपी में भी बन रहा है। समिट से जुड़ा अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… ये खबर भी पढ़ें- मोदी बोले- MP ईवी क्रांति में लीडिंग स्टेट भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ईवी क्रांति में लीडिंग स्टेट है। पढ़ें पूरी खबर…