राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर में हुए रेप-ब्लैकमेल कांड को लेकर गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। छात्राओं के साथ हुई ज्यादती के विरोध में सोमवार को अजमेर, ब्यावर और भीलवाड़ा बंद का ऐलान किया गया। इन जिलों में सुबह से ही जगह-जगह धरना-प्रदर्शन चल रहा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। उधर, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा- सिर्फ हिंदूवादी संगठन से जुड़ने के कारण कुछ लड़कियों को टारगेट किया गया। क्या हिंदूवादी संगठन से जुड़ना गुनाह है। पाप है। अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर कोई हमें टारगेट करेगा तो हम भी जवाब देंगे। आखिर किस मामले को लेकर इतना विवाद हुआ, पहले पढ़िए… स्कूल की नाबालिग लड़कियों से रेप और उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला 15 फरवरी को सामने आया था। बिजयनगर (ब्यावर) स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही लड़कियों से रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की जानकारी सामने आई थी। नाबालिग छात्राओं के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि लड़कियों को जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा था। पूर्व पार्षद सहित 11 को पकड़ा
इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग को डिटेन किया गया है। पूर्व पार्षद (निर्दलीय) हकीम कुरैशी को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसको कोटड़ा स्थित पॉक्सो कोर्ट के जज के आवास पर उसी दिन शाम को पेश किया गया था। पूर्व पार्षद को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था। उसपर अन्य आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है। श्रवण (कैफे संचालक), करीम और आशिक सात दिन के रिमांड पर हैं। लुकमान उर्फ सोहेब (20), सोहेल मंसूरी (19), रिहान मोहम्मद (20) और अफराज (18) को 5 दिन के रिमांड पर हैं। इस पूरे मामले में शामिल 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में हैं। राज्यपाल बोले- ईंट का जवाब पत्थर से दो
23 फरवरी को झुंझुनूं के नवलगढ़ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े थे। यहां के बलवंतपुरा स्थित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल में स्टूडेंट्स को उन्होंने संबोधित किया। बिजयनगर मामले पर राज्यपाल ने कहा- क्या हिंदूवादी संगठन से जुड़ना गुनाह है, पाप है? अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर कोई हमें टारगेट करेगा तो हम भी जवाब देंगे। लड़कियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने आत्मरक्षा और हिम्मत की सीख दी। उन्होंने कहा- जो लोग टेढ़ी नजर से देखते हैं, उनसे नजर मिलाकर जवाब दो। डरने की जरूरत नहीं, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दो। (पूरी खबर पढ़ें) अब बात बाजार बंद की… आक्रोश को देखते हुए तीन जिलों की पुलिस अलर्ट मोड में
रेड-ब्लैकमेल कांड के विरोध में आज (सोमवार) ब्यावर, अजमेर और भीलवाड़ा जिले के कस्बों में बाजार बंद हैं। ब्यावर, अजमेर जिले के केकड़ी, भिनाय और भीलवाड़ा जिले का गुलाबापुरा में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। बंद को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। ब्यावर के चांग गेट पर सभी समाजों के लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। स्कूलों और मेडिकल सेवाओं को बंद से अलग रखा गया। बंद के चलते ब्यावर के मुख्य बाजार, श्रद्धानंद बाजार, पाली बाजार, महावीर बाजार, अग्रसेन बाजार, भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, सूरजपोल गेट, चांग गेट, सेन्दड़ा रोड, कॉलेज रोड, मेवाड़ी गेट, सब्जी मंडी और अनाज मंडी सहित पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ब्यावर में पांच थानों की पुलिस तैनात
बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए ब्यावर पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। आस-पास के क्षेत्रों जवाजा, मसूदा, ब्यावर सदर और साकेत नगर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। ब्यावर SP राजेश कसाना और जैतारण के सत्येंद्र नेगी सहित अन्य अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा भी गश्त कर रहे हैं। ब्यावर में निकाली आक्रोश रैली ब्यावर के चांग गेट पर सोमवार सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे आक्रोश रैली शुरू हुई, जो पाली बाजार, लोहारान चौराहा और भारत माता सर्किल होते हुए अजमेरी गेट तक पहुंची। इसके बाद भगत चौक से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कलेक्टर महेंद्र खड़गावत को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाजसेवियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भीलवाड़ा का गुलाबपुरा कस्बा बंद
भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में सर्व हिंदू समाज की ओर से बंद रखा गया। लोग सर्वसम्मति से सुबह 10 बजे महाराजा पैलेस हुरड़ा रोड पर इकट्ठे हुए। इसके बाद रैली के रूप में कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। सर्वसमाज ने निकाली आक्रोश रैली
अजमेर के केकड़ी और बघेरा कस्बे में दोपहर तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। केकड़ी में सुबह से ही व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। नौ बजे से घंटाघर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सुबह करीब 11 बजे आक्रोश रैली निकाली। यह रैली सदर बाजार, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, पाल टॉकीज रोड, ब्यावर रोड चौराहा, बस स्टैंड होते हुए करीब 11:30 बजे कचहरी परिसर पहुंची। सर्व हिंदू समाज की ओर से उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। केकड़ी के बघेरा कस्बे में भी पूरा बाजार बंद रहा। दोपहर 11 बजे लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विहिप और बजरंग दल ने करवाया बंद
नसीराबाद (अजमेर) में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से बंद रखा गया। नगर के सभी बाजारों की दुकानें व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखीं। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नागरिक दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवीलाल यादव को ज्ञापन सौंपा गया। बिजयनगर ब्लैकमेल कांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। अजमेर के भिनाय में सर्व समाज ने निकाली आक्रोश रैली
सर्व समाज ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सभी बस स्टैंड पर जुटे थे। यहां से आक्रोश रैली निकाली गई थी। यहां भी सुबह से बाजार बंद है। आरोपी के मकान से अतिक्रमण हटाया, कब्रिस्तान का गेट सील
प्रशासन ने रेप-ब्लैकमेल कांड के मुख्य आरोपी सोहेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका ने आरोपी के मकान के सामने बने अवैध चबूतरे को हटा दिया। साथ ही सरकारी जमीन पर बने कब्रिस्तान के 2 गेटों में से एक को सील कर दिया गया। इससे पहले प्रशासन ने 20 फरवरी को तीन आरोपियों को नोटिस जारी कर संपत्ति के दस्तावेज पेश करने के लिए 3 दिन का समय दिया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। इनपुट- ब्यावर से विष्णु दत्त धीमान, केकड़ी से मनोज गुर्जर, भिनाय से रितेश मिश्रा, नसीराबाद से सुधीर मित्तल, रियाज अहमद, बिजयनगर से अनिल जांगिड़। ———————— रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… नाबालिग से रेप-ब्लैकमेलकांड से सर्वसमाज में आक्रोश:पीसांगन और बांदनवाड़ा बंद शांतिपूर्ण, पूर्व पार्षद गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर लिया ब्यावर के बिजयनगर में छात्राओं से रेप-ब्लैकमेल करने के मामले में सर्वसमाज की ओर से पीसांगन व बांदनवाड़ा कस्बा बंद रखा गया। (पूरी खबर पढ़ें…) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा:बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; हैवानियत करने वाले 4 दिन के रिमांड पर ब्यावर में स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। (पूरी खबर पढ़ें…)