सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि स्रोत पर कचरे निपटारा करना पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। जस्टिस अभय एस ओका और उज्जवल भूइयां की पीठ ने कहा कि नियमों की अवहेलना से देश के सभी शहर प्रभावित हो रहे हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि स्मार्ट सिटी परियोजनाएं नियमों के अनुपालन के बिना कैसे सफल होंगी। आज की अन्य बड़ी खबरें……. 5-5 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया, इनमें एक महिला भी शामिल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को 5-5 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों नक्सलियों ने पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। उन्होंने माओवादी विचारधारा की खोखली और अमानवीय नीतियों से निराशा और निर्दोष आदिवासियों के शोषण को सरेंडर का कारण बताया। पुलिस के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सली सुदेन कोर्राम उर्फ जांकू और सरिता पोटावी उर्फ सरिता हैं। ये महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जोन में सक्रिय थे। इन दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था। सरेंडर के बाद सरकार ने दोनों को प्रत्येक 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत आगे मदद दी जाएगी। पिछले साल बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, जिसमें नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं। चेन्नई में महिला शिक्षक को सस्पेंड किया गया, हिंदी कविता न सुनाने पर 3 साल की बच्ची को पीटा था तमिलनाडु के चेन्नई में महिला शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि शिक्षिका ने 3 साल की बच्ची को इसलिए पीटा क्योंकि वो हिंदी में कविता नहीं सुना सकी थी। बच्ची के साथ मारपीट पिछले हफ्ते हुई थी। बीजेपी सांसद राजू बिष्ट ने बीजेपी विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बीजेपी विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा को बीजेपी सांसद राजू बिष्ट द्वारा दायर मानहानि याचिका में नोटिस जारी किया। सांसद राजू बिष्ट ने आरोप लगाया है कि विधायक शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ झूठी बयानबाजी की जिसमें बिष्ट को जल जीवन मिशन घोटाले में शामिल बताया गया था। यह मामला पश्चिम बंगाल के कूर्सोंग से विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा 24 अप्रैल 2024 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया कि राजू बिष्ट जल जीवन मिशन योजना की निगरानी समिति के सदस्य हैं और इस योजना से जुड़ा एक घोटाला करने में शामिल हैं। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि बिष्ट के जल जीवन मिशन समिति में होने के कारण उन्हें अनुचित लाभ मिला और उन्होंने योजना की कार्यवाही में हेरफेर किया। स्वाति मालीवाल केस, कोर्ट ने बरखा सिंह के मेडिकल रिपोर्ट की जांच के आदेश दिए, अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बरखा सिंह के मेडिकल रिपोर्ट की जांच करने का आदेश दिया। दिल्ली की महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर भारतीय जनता पार्टी की विधायक बरखा शुक्ला सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी। बरखा सिंह के वकील ने कहा कि वह बिस्तर पर हैं और गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश होने की स्थिति में नहीं है। वह इतनी अस्वस्थ हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पेश नहीं हो सकती। इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी, जहां अन्य गवाहों की गवाही दर्ज की जाएगी। स्वाति मालीवाल पर आरोप है कि वह अपने पद का दुरुपयोग कीं हैं। बरखा सिंह ने आरोप लगाया था कि स्वाति मालीवाल ने आयोग में विभिन्न पदों पर आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों की भर्ती की है।
आज की अन्य बड़ी खबरें……. जम्मू-कश्मीर के रामबन में सड़क हादसा, एक महिला की मौत, 11 घायल जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 11 यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10:15 बजे में हादसा हुआ। जहां एक जीप चब्बा से रामबन की ओर आ रही थी जो गली अपर नीरा के पास हादसे का शिकार हो गई। केरल कोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक ने सरेंडर किया, हेट स्पीच का मामला, अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई बीजेपी पूर्व विधायक पी सी जॉर्ज ने सोमवार को एराट्टुपेट्टा की में हेट स्पीच मामले में केरल कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अधिकारी ने बताया हमें सूचना मिली है कि जॉर्ज ने अदालत में पेशी दी है। जार्ज ने यह कदम तब उठाया, जब केरल हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू की। 22 फरवरी को जॉर्ज ने पुलिस से 24 फरवरी तक की मोहलत मांगी थी ताकि वे जांच के लिए हाजिर हो सकें। हालांकि, हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जमानत देना समाज को गलत संदेश देगा। पूर्व विधायक जॉर्ज पर एक टेलीविजन चैनल की चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच देने का आरोप है। यह मामला मुस्लिम यूथ लीग के नेता मुहम्मद शिहाब की शिकायत पर दर्ज किया गया था। केरल में मिजोरम के इंजीनियरिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया केरल में रविवार रात इंजीनियरिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या हुई है। केरल पुलिस के मुताबिक, मृतक स्टूडेंट की पहचान मिजोरम के रहने वाले वैलेंटाइन नाम के शख्स के रूप में हुई है। मामला राजधानी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी नागरूर का है। घटना रविवार रात साढ़े 10 बजे हुई। नागरूर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के बैचमेट को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हमला किया गया। महाराष्ट्र के भिवंडी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची महाराष्ट्र के भीवंडी वंजार पट्टी नाका इलाके में एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग रविवार रात करीब 9.30 बजे लगी। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान को आग की तेज लपटों में घिरा हुआ और घना धुआं ऊपर उठते हुए देखा। दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।