दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान विपक्ष (AAP) ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आते ही सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा की मानसिकता सिख और दलित विरोधी है। उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं। दरअसल, सोमवार सुबह आतिशी ने CM रेखा गुप्ता से उनके चैंबर में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने ये आरोप लगाया और मुद्दा सदन में उठाया है। इससे पहले विधानसभा सत्र शुरुआत में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद विधायकों को शपथ दिलाई गई। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले LG वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई। AAP के प्रदर्शन की दो तस्वीरें… AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन इधर, सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के साथ AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप विधायकों ने कहा- भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें। CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी। दिल्ली विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा।