कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, भर्ती होने की वजह और समय अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लाया गया था। फिलहाल वे ठीक हैं। उन्हें शुक्रवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। इससे पहले सितंबर, 2023 में हल्के बुखार के बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। दिसंबर, 2024 में उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 से 16 तक ट्रेनों के संचालन के लिए RPF की मंजूरी जरूरी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुए हादसे के बाद दिल्ली रेल डिवीजन ने एक नया प्रोटोकॉल अपनाया है। इसके तहत स्टेशन के अधिकारी प्लेटफॉर्म नंबर 8 से 16 तक किसी भी ट्रेन के संचालन और ट्रेन को क्लीयरेंस देने से पहले RPF से मंजूरी लेंगे। प्लेटफॉर्म 8 से 16 पर प्रयागराज, पटना, कानपुर, लखनऊ, हावड़ा आदि जैसे पूर्वी क्षेत्रों से आने या जाने वाली सभी ट्रेनें आती हैं। महाकुंभ के कारण इन प्लेटफॉर्म पर बहुत भीड़ हो रही है। 15 फरवरी को प्लेटफॉर्म नंबर 14 के फुट ओवर ब्रिज पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को गुरुवार सुबह एक अज्ञात कॉल आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के कंट्रोल रूम में कॉल आए। कॉल करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री कोकाटे को 30 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में 2 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना महाराष्ट्र के नासिक में एक अदालत ने गुरुवार को राज्य के कृषि मंत्री और एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे को दो साल की जेल की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उनके ऊपर 30 साल पहले सरकारी कोटे के फ्लैट लेने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट जमा करने का आरोप था। कोकाटे ने कॉलेज रोड पर येओलेकर माला में 10 प्रतिशत कोटे के तहत दो फ्लैट प्राप्त किए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास फ्लैट नहीं हैं और वे कम आय समूह (LIG) के अंतर्गत आते हैं। मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को राहत, कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की याचिका को खारिज किया दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को AAP नेता सत्येंद्र जैन द्वारा BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर एक आपराधिक मानहानि शिकायत को खारिज कर दिया। एडिशनल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले को संज्ञान में लेने से इनकार कर दिया। सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ गलत टिप्पणियां कीं। इंटरव्यू में स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए है। नागपुर हवाई अड्डा पर बांग्लादेश एयरलाइंस की विमान को इमरजेंसी लैंडिंग: सभी यात्री सुरक्षित ढाका से दुबई जाने वाली बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान ने आज सुबह महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। नागपुर हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रुही ने इंडिया टुडे टीवी की बहन वेबसाइट आज तक को बताया कि “विमान को तकनीकी समस्या के कारण लैंड करने के लिए मजबूर होना पड़ा।” अधिकारी ने कहा कि लैंडिंग के बाद उड़ान के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो बस से टकराई, 3 श्रद्धालुओं की मौत मध्य प्रदेश के मैहर में गुरुवार तड़के साढ़े 3 बजे एनएच 30 पर आज फिर एक हादसा हो गया। बस को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 7 कुंभ यात्रियों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री को मामूली चोटें आईं है। घायलों को पहले सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों का हाल जानने मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी यात्री प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे थे। मुंबई पुलिस ने अंधेरी से एक सेक्स रैकेट को पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने अंधेरी में एक सेक्स रैकेट को पकड़ा। साथ ही एक नाबालिग लड़की को बचाया। दो आरोपी, सलमान और जबरूल, को लड़कियों को निशाना बनाने और उन्हें वेश्यावृत्ति में मजबूर करने के लिए गिरफ्तार किया गया। बचाई गई लड़की को मेडिकल चेकअप के बाद किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया। हैदराबाद पुलिस ने 160 किलोग्राम गांजा जब्त किया, 3 तस्कर गिरफ्तार तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने 160 किलोग्राम गांजा जब्त किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 48 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक अंतरराज्यीय ड्रग पैडलर, एक सब-पैडलर और एक वाहन चालक शामिल हैं। कोलकाता में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की संदिग्ध मौत, उसी परिवार के 3 लोग दुर्घटना में घायल कोलकाता के टेंगरा इलाके में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिले, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों महिलाओं के शव घर की तीसरी मंजिल पर अलग-अलग कमरों में मिली, जिनकी कलाई कटी हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिलाओं ने कोई दवा खाने के बाद खुदकुशी की कोशिश की है। वहीं, उसी परिवार के 3 और लोग कार से बाहर निकले और घर से 6 किमी दूर कवी सुकांत मेट्रो स्टेशन के पास उनकी कार मेट्रो पिलर से टकरा गई। हादसे में प्रसून डे, प्रलय डे और एक किशोर घायल हो गए।