एमपी में मंगलवार रात से सुबह तक तीन सड़क हादसों में 10 कुंभ यात्रियों की मौत हो गई। जबलपुर और मैहर में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए लोग प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। तीसरा हादसा पन्ना में हुआ, इसमें गुजरात के अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा जबलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 9 यात्रियों की ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई। ट्रैवलर में फंसे लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद सामने से आ रही एक कार ट्रैवलर और ट्रक से टकरा गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित हैं। हादसा नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास पुल पर हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जाम के हालात बने तो पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। सड़क की दूसरी ओर जाकर मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि ट्रक नंबर MP20 ZL 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था। मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर वह सड़क की दूसरी साइड पहुंच गया और प्रयागराज से लौट रही ट्रैवलर नंबर AP29 W 1525 को टक्कर मार दी। ट्रैवलर सवार सभी 9 लोग तेलंगाना के रहने वाले हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में इनकी मौत हो गई…
1. आनंद कंसारी
2. शशि कंसारी पिता त्रिभुवन कंसारी
3. रवि वैश्य पिता विश्वनाथन
4. टी वी प्रसाद
5. मल्ला रेड्डी
6. वी संतोष पिता श्री हरि
7. राजू ये घायल हुए…
1. एस नवीनाचार्य पिता रामाचार्य
2. बालकृष्ण श्री राम देखिए, हादसे की 8 तस्वीरें… व्यापारी और बैंक कर्मचारी के तौर पर पहचान
तेलंगाना निवासी कल्लन प्रताप ने बताया- हम कुंभ से लौट रहे थे। ट्रैफिक जाम हुआ तो मौके पर देखने पहुंचे। पता चला कि हैदराबाद के लोगों का एक्सीडेंट हुआ है। भाषा की समस्या को देखते हुए हम पुलिस और घायलों की मदद के लिए जिला अस्पताल आए हैं। कल्लन ने बताया, ‘हैदराबाद में परिजन से हुई बातचीत के अनुसार हादसे में शिकार लोग व्यापारी और बैंक कर्मचारी हैं।’ मृतकों के परिजन हैदराबाद से जबलपुर आ रहे
कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एसडीएम रूपेश सिंघई मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सक्सेना ने कहा कि मृतकों के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। वे हैदराबाद से रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। दूसरा हादसा: मैहर में इंदौर के संघ पदाधिकारी समेत 2 की मौत प्रयागराज से इंदौर लौट रहे कुंभ यात्रियों की एक स्कॉर्पियो मैहर में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे 30 पर ड्राइवर की झपकी लगने के कारण हुआ। नादन देहात थाना प्रभारी एन बंजारे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी मनोज विश्वकर्मा और मंजू शर्मा की मौत हो गई। गाड़ी में 7 लोग सवार थे। 5 घायलों को अमरपाटन अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर घायल अक्षय, नरेंद्र और राजेंद्र शर्मा को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो दिन पहले तीन परिवार गए थे प्रयागराज
पुलिस ने बताया कि इंदौर के तीन परिवार स्कॉर्पियो से दो दिन पहले प्रयागराज के लिए निकले थे। जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसमें 7 लोग सवार थे। इनमें मनोज विश्वकर्मा (42) अपनी पत्नी संजू (38) और बेटा अक्षय विश्वकर्मा (11) थे। वहीं, राजेंद्र शर्मा (38) अपनी पत्नी मंजू शर्मा (32) के साथ बैठे थे। इसके अलावा, दो दोस्त नरेंद्र (45) और मुकेश नायक (44) भी थे। लौटते समय गाड़ी मुकेश चला रहा था। ड्राइवर को झपके लगने से हुआ हादसा घायल मुकेश नायक ने बताया, सुबह करीब 4 बजे सभी लोग नींद में थे। गाड़ी मैं चला रहा था। मैहर में नेशनल हाईवे 30 पर मेरी भी झपकी लग गई। इससे गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मनोज विश्वकर्मा और मंजू शर्मा की मौके पर मौत हो गई। एयर बैग खुलने से मेरी जान बच गई। हादसे की दो तस्वीरें… तीसरा हादसा: पन्ना में खड़े ट्रक से टकराई इनोवा, गुजरात के श्रद्धालु की मौत पन्ना जिले में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में गुजरात के अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु की मौत हो गई। उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि कार सवार निकुंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के बोदा तिघरा गांव के पास की है। पुलिस ने मृतक और घायल को सिमरिया अस्पताल पहुंचाया। मृतक निकुंज के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया।