क्लाइमेट चेंज के चलते देश में सर्दी का असर कम होने लगा है। गर्मी जल्दी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘फरवरी के आखिरी हफ्ते यानी 20 दिन बाद तापमान इतना बढ़ चुका होगा कि गर्मी का अहसास होने लगेगा।’ इस साल जनवरी का महीना इतिहास में तीसरा सबसे गर्म रहा। देश में जनवरी महीने का सामान्य औसत तापमान 18.04 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार सामान्य से करीब 1 डिग्री ज्यादा रहा। आमतौर पर पहले फरवरी मध्य से अप्रैल की शुरुआत तक 45-60 दिन सर्दी-गर्मी नहीं सतातीं थी। यह मौसम बसंत का होता है। अब बसंत के दिन तेजी से घट रहे हैं। जनवरी में पहाड़ों में बर्फबारी भी 80% तक कम हो गई है। मध्य प्रदेश के तापमान में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राजस्थान में आज पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे कोल्ड वेव में राहत मिलेगी और सर्दी में भी कमी आएगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… MP के उज्जैन में पारा 30 डिग्री के पार, आज से तापमान 3-4° बढ़ेगा, 20 से 25Kmph तक चली सर्द हवा फरवरी में पहली बार मध्यप्रदेश में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बीती रात शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.5 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल समेत 17 शहरों में ठंड बढ़ गई और तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में आज सर्द हवा से मिलेगी राहत, 30 डिग्री तक पहुंचा पारा, सभी शहरों में तेज धूप रही राजस्थान में आज से दिन के साथ-साथ सुबह-शाम की सर्दी में कमी होनी शुरू होगी। उत्तर से आ रही हवा के थमने और पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को भी राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान 1 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इससे कुछ शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ के बस्तर में बढ़ी गर्मी; 5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा, रायपुर में तापमान स्थिर छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं रात का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म 33.8 डिग्री के साथ जगदलपुर रहा। वहीं 5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: मैदानी इलाकों में शीत लहर की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 4 दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD के अनुसार प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश के 5 जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के सभी शहरों का तापमान 20 डिग्री पार: बठिंडा में सबसे ज्यादा 25.6 डिग्री पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। पंजाब के सभी शहरों का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर…