अवैध खनन पर पहरा या खनन माफिया को संरक्षण? थानेदार के SPO की भूमिका पर गंभीर सवाल!

0
vlcsnap-2026-11-23-12h29m21s024
Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

शिकायतों के बाद पहले भी हुआ था तबादला, फिर उसी थाने में वापसी से उठे सवाल!

Samba: जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बीच पुलिस विभाग से जुड़े एक SPO की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के दावों के मुताबिक, एक थानेदार के साथ तैनात SPO पर कथित तौर पर खनन से जुड़े लोगों को अवैध खनन के रास्ते, समय और पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

आरोप है कि उक्त SPO अपने घर के बाहर खनन से जुड़े लोगों की गाड़ियों में बैठकर उन्हें कथित तौर पर यह जानकारी देता है कि अवैध खनन कब, कहां और किस रास्ते से किया जा सकता है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह कानून व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।

सूत्रों का दावा है कि उक्त SPO पहले भी कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े मामले में विवादों में रहा है और शिकायतों के बाद उसका तबादला भी किया गया था। लेकिन बाद में उसकी दोबारा उसी थाने में वापसी होने से अब फिर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसे कर्मचारी को उसी क्षेत्र में वापस तैनात क्यों किया गया?

बताया जा रहा है कि संबंधित थाना क्षेत्र में खनन के कई ब्लॉक बंद हैं और अवैध खनन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद अगर खनन से जुड़े लोगों को पुलिस की गतिविधियों और कार्रवाई से पहले ही जानकारी मिल रही है, तो इसकी जांच होना जरूरी है।

आरोप यह भी हैं कि उक्त SPO लंबे समय से एक ही थाने में तैनात है, क्षेत्र की गतिविधियों से अच्छी तरह परिचित है और शिकायतों व मामलों में लोगों को समझौता करवाने का आश्वासन देता है। इन दावों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या थानेदार अपने SPO की गतिविधियों से अनजान है? क्या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इन शिकायतों की जानकारी है? अगर पहले भी तबादला हुआ था, तो फिर उसी थाने में वापसी कैसे हुई? और आखिर अवैध खनन से जुड़े लोगों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी कौन पहुंचा रहा है?

अगर कानून की रक्षा करने वाले तंत्र से जुड़े किसी कर्मचारी पर ही अवैध खनन को सहयोग देने के आरोप लगें, तो यह केवल विभागीय मामला नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से जुड़ा मामला बन जाता है।


Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *