बजट सत्र के छठवें दिन लोकसभा में बजट एलोकेशन का मुद्दा उछला। लोकसभा में कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि भारत को उसके राज्य बनाते हैं न कि केंद्र। राज्यों के लिए बजट में बंटवारा सही से नहीं किया गया है। पंजाब को कोई बजट नहीं दिया गया है। कांग्रेस सांसद के बयान पर भाजपा सांसद राव राजेंदर सिंह ने कहा, “इतने सालों में कांग्रेस ने जो नुकसान पहुंचाया है, ये उसका नतीजा है।” बजट पर बहस के दौरान सपा सांसद ने अमेरिका से भारत लाए गए अप्रवासी भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया।