वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के 14 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्य बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम में कोहरा छाया है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राज्य सरकार ने टूरिस्ट को इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। मैदानी राज्य मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। यहां अधिकतम तापमान फरवरी की शुरुआत में ही 34° तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे उत्तरी भारत और मैदानी इलाकों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान : जयपुर समेत कई इलाकों में सुबह बारिश, कल से बढ़ेगी सर्दी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने राजस्थान के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। सुबह-सुबह जयपुर, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, पाली, जालोर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बदलाव के चलते अगले दो दिन में दोबारा ठंड बढ़ने आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में तापमान 30° से ज्यादा; 2 दिन बाद फिर घटेगा प्रदेश में सोमवार को पहली बार पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया। मंडला और सिवनी सबसे ठंडे रहे। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 14 शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। हालांकि, 2 दिन बाद पारे में फिर से गिरावट हो सकती है। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश : 5 जिलों में बारिश, फिर लौटी ठंड,11 जिलों में घना कोहरा राज्य में मंगलवार सुबह लखनऊ, मथुरा, फिरोजाबाद और सहारनपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : 6 जिलों में बारिश, सुबह से बूंदाबांदी जारी हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे। इसी के चलते राज्य के 6 जिलों में आज कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।पढ़ें पूरी खबर… पंजाब : 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश का अलर्ट है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर है। इसके एक्टिव होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार : 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 8 फरवरी से फिर ठंड और बारिश के भी आसार राज्य में आने वाले 4 दिनाें में पटना समेत पूरे बिहार का तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है। 6 फरवरी को इसका प्रभाव खत्म होने पर मौसम में बदलाव होगा। वहीं इसके बाद न्यूनतम पारा में गिरावट हाेने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश : रोहतांग में बर्फबारी, 48 घंटे एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमाचल प्रदेश कीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल रोहतांग में सुबह से हल्का हिमपात हो रहा है। इसे देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को ऊंचे क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा टालने की एडवाइजरी जारी की है। आज और कल राज्य के कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंग वेली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…