हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है शनिवार को 7 लोगों के शव सिरसा जिले में मिले। इनमें से 6 शव गांव गदराना के पास कालुआना माइनर में मिले हैं। इनमें चार महिलाएं, एक पुरुष, एक 12 वर्षीय लड़की है। वहीं, रोड़ी क्षेत्र के गांव कुरंगावाली के पास भी कालुआना माइनर में एक डेडबॉडी मिली है। यह डेडबॉडी करीब डेढ़-दो साल के बच्चे की है। वहीं 4 शव पंजाब में फरीद के हेड में मिले। एक शव रात को ही फतेहाबाद से बरामद कर लिया था। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे, जो कि पंजाब में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर रात को ही पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद NDRF को भी मौके पर बुलाया गया और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। रात में क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया गया था। हादसे के बाद के PHOTOS… गाड़ी में सवार थे 14 लोग, 8 एक ही गांव के
नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी में महमड़ा निवासी ड्राइवर जरनैल सिंह (40), सुरेंद्र सिंह (55), झंडो बाई (65), बलवीर सिंह(60), तारो बाई(60), जंगीरो बाई(45), लखविंदर कौर(25), सहज दीप(1), गांव रियोंद कलां जिला मानसा (पंजाब) निवासी जसविंद्र सिंह (35), अरमान (10), सजना (12), रविन्द्र कौर (35), गांव सरपाली जिला मानसा निवासी छिरा बाई (60) और गांव फतेहपुर निवासी कनतो बाई(45) सवार थे। इनमें से ड्राइवर जरनैल सिंह और बच्चा अरमान ही जिंदा बचे हैं, बाकी सब की मौत हो गई। किराए पर गाड़ी लेकर शादी में गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, रतिया क्षेत्र के गांव महमड़ा से 13 लोग पंजाब के जलालाबाद में शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने इसके लिए एक क्रूजर गाड़ी को किराए पर लिया था। जब शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौट रहा था, तभी घनी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि, गाड़ी गिरने पहले इसका ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ड्राइवर ने संभलते ही मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोग जमा हो गए। उन्होंने गाड़ी से लोगों को बिना किसी साधन के निकालने की कोशिश की, जिससे उन्होंने एक बच्चे को बचा लिया। बच्चे को बचाया, व्यक्ति की मौत हुई
बच्चे की पहचान अरमान सिंह के रूप में हुई। 10 वर्षीय बच्चा पंजाब के रियोंद कलां गांव का रहने वाला है। वहीं, लोगों ने महमड़ा गांव के निवासी बलबीर सिंह (55) को भी निकाल लिया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। उसका शव रतिया के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर NDRF को बुलाया। इसके बाद रात में ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इस दौरान NDRF ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया। हालांकि, इसमें कोई व्यक्ति नहीं था। धुंध की वजह से रात में बंद किया गया था रेस्क्यू ऑपरेशन
रात में धुंध ज्यादा थी और ठंड भी बढ़ रही थी, इसलिए टीम ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया। इसके बाद सुबह टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान 11 शव बरामद हुए। हरियाणा के 9 जिलों में बारिश की भी संभावना
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। यह अलर्ट 5 फरवरी तक जारी रहेगा। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी। वहीं, आज सुबह प्रदेश के 11 जिलों में सुबह घनी धुंध छाई रही। इनमें फरीदाबाद, नूंह, पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, पानीपत, जींद, भिवानी, रेवाड़ी, कैथल और सिरसा शामिल हैं। इनमें से नूंह, फरीदाबाद, भिवानी और पलवल में विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। बाकी जगहों पर भी विजिबिलिटी पर भारी असर रहा। सभी जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…