कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा की एक कपड़ा फैक्ट्री का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया। राहुल ने हाल ही में फैक्ट्री का दौरा किया था। राहुल मजदूरों और अफसरों से बातचीत करते हैं। कपड़ा काटने में खुद भी हाथ आजमाते नजर आते हैं। राहुल ने पोस्ट में लिखा- अमेरिकी टैरिफ से देश के कपड़ा एक्सपोर्टर्स को भारी नुकसान हुआ है। 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों कारोबार दांव पर हैं, लेकिन मोदी ने न तो कोई राहत दी है और न ही अमेरिकी टैरिफ पर कुछ कहा। मोदी जी, आप जवाबदेह हैं। कृपया इस मुद्दे पर ध्यान दें। राहुल ने लिखा कि अमेरिका में 50% टैरिफ और अनिश्चितता भारत कपड़ा एक्सपोर्टर्स को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। नौकरियां जा रही हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और ऑर्डर कम हो रहे हैं। यह हमारी ‘डेड इकॉनोमी’ की सच्चाई है। राहुल का पोस्ट राहुल ने लिखा- मोदी जी, आप जवाबदेह हैं राहुल कहा कि भारत के लिए यह बेहद जरूरी है कि अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता किया जाए, जिसमें भारतीय कारोबार और मजदूरों के हित सबसे ऊपर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी को अपनी कमजोरी का असर इकॉनमी पर और नहीं पड़ने देना चाहिए। राहुल ने कहा- कपड़ा उद्योग में डर का माहौल ———– ये खबर भी पढ़ें : राहुल ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी:मनरेगा बचाओ सम्मेलन में बोले- VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि वे VB-GRAM-G बिल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘VB-GRAM-G’ जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है। राहुल ने गरीबों से अपील की कि वे इस नए बिल के विरोध में एकजुट हों। पढ़ें पूरी खबर…