छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर ओरसा घाट में स्कूल बस पलटने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया। मृतकों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हादसे 78 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 19 की हालत गंभीर है। घायलों को गुमला और रांची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार दोपहर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा रविवार दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा से लगभग 7 किलोमीटर दूर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ। इसमें 87 लोग सवार थे, जो बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरसोत, महाराजगंज, झपरा और बुद्धीडीह से सगाई समारोह में शामिल होने के लिए ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस में झारखंड के लोधगांव जा रहे थे। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…. जानिए हादसा कैसे और कहां हुआ ? बस ओरसा बंगलादारा घाटी में पहुंची थी, तभी ढलान में बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर करीब 20 फीट नीचे जाकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस का ब्रेक हो गया था फेल, नहीं हुई कंट्रोल बस ड्राइवर विकास पाठक के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले ही ब्रेक नहीं लगने का अहसास हुआ। स्थिति को संभालने के लिए हैंड ब्रेक का उपयोग किया। इसके बाद इंजन भी बंद कर दिया, लेकिन ढलान होने के कारण बस बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के अंदर सीटों और लोहे के ढांचे के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची। छत्तीसगढ़ और झारखंड के अस्पताल में भर्ती महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बस से बाहर निकाला गया। 60 घायलों को एंबुलेंस के जरिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 कार्मेल अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद यहां से कुछ गंभीर रूप से घायलों को गुमला, लातेहार हॉस्पिटलों में भर्ती किया गया। गुमला अस्पताल में दो पुरुष और लातेहार सदर अस्पताल में एक महिला ने दम तोड़ दिया। देर रात 25 घायलों को अंबिकापुर लाया गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएम ने बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए
झारखंड के ओरसा घाट में भीषण सड़क दुर्घटना में बलरामपुर जिले के लोगों की हुई मौतों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय विधायक कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दुख जताया है। साथ ही मृतक के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। आज बलरामपुर लाए जाएंगे शव
हादसे में मारे गए ग्रामीणों के शवों को आज (सोमवार) बलरामपुर लाया जाएगा। बलरामपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कुसमी एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी और सामरी थाना प्रभारी रविवार को ही महुआडांड़ पहुंच गए थे। शवों को बलरामपुर लाने की व्यवस्था की जा रही है। …………………………….. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जगदलपुर में तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की मौत:पुलिस ने कांच तोड़कर 4 युवकों को बचाया, क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार (17 जनवरी) रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पढ़ें पूरी खबर