जबलपुर में हुए हिट एंड रन मामले में नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। करीब 5-6 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है। ग्रामीण मुआवजा बढ़ाने और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें, हादसे में मृतकों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। इस हादसे में चैनवती बाई (40) और लच्छो बाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 11 मजदूर घायल हुए थे। रविवार देर रात इलाज के दौरान गोमता बाई पति नवाबी लाल (40), वर्षा कुशराम पति कमलेश (45) और कृष्णा बाई पति संजू (40) ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार दोपहर को उस समय हुआ, जब बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार बिना नंबर की थी। आरोपी कार चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल से लेकर टोल नाकों तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कार चालक की पहचान मझौली निवासी लखन सोनी के रूप में हुई है। कार दीपक सोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट भाई लखन सोनी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। देखिए चक्काजाम की 5 तस्वीरें…