कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे थे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। परिजन बोले- 22 दिसंबर से शुरू हुई समस्या
वीडियो में परिवारों ने बताया कि पानी की समस्या 22 दिसंबर से शुरू हुई थी और कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जीवन लाल बरेडे़ और मीराबाई के परिवारों ने कहा कि बुजुर्ग और अन्य सदस्य बीमार पड़े, कुछ की मौत हो गई, लेकिन मुआवजा अपर्याप्त और प्रशासन की प्रतिक्रिया ढीली रही। आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म की
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसरों की लापरवाही और नर्मदा लाइन कनेक्शन के लिए ली गई रकम के बावजूद पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। कई परिवारों ने कहा कि आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म कर दी गई। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों की बातें सुनीं और कहा कि उनकी लड़ाई को उजागर किया जाएगा ताकि आगे किसी और परिवार के साथ ऐसा न हो। राहुल गांधी और परिवारों की बातचीत
1. जीवन लाल बरेडे़ का परिवार राहुल गांधी: परिवार में और कोई बीमार हुआ?
परिजन: हां, हमारी बड़ी मम्मी बीमार हुईं। हमारी मां को भी दस्त लग रहे थे। राहुल गांधी: कब शुरू हुई ये समस्या?
परिजन: 22 तारीख से लोगों की तबीयत खराब होने लगी। आधा मोहल्ला अस्पताल में भर्ती हो गया। राहुल गांधी: क्या सीवेज का पानी घुस गया था?
परिजन: हां, दस्त ऐसे कि आधे घंटे में 27–28 डाइपर बदलने पड़े। राहुल गांधी: अब आप कैसा पानी पी रहे हैं?
पत्नी: बाजार से आरओ का पानी ला रहे हैं। प्रशासन सुन ही नहीं रहा। टैंकर फ्री में थोड़े आ रहे हैं। राहुल गांधी: जिनकी मौत हुई उनके परिवार को मुआवजा मिला?
परिजन: हमारे यहां किसी को मिलने तक नहीं आया। पेपर में 5-10 लाख का दावा किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ 2 लाख मिले। बाकी पैसा कहां गया? 2. मीराबाई का परिवार राहुल गांधी: इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?
बेटा: नगर निगम के अफसर ही जिम्मेदार हैं। उनकी लापरवाही से यह सब हुआ। मेरी मां को तीन दिन वेंटिलेटर पर रखा गया, फिर उनकी मौत हो गई। सरकार ने चार दिन बाद ही माना कि मौत दूषित पानी के कारण हुई। राहुल गांधी: क्या आप चाहते हैं कि न्याय मिले?
बेटा: हां, हम चाहते हैं कि हमारी लड़ाई लड़ी जाए ताकि आगे किसी और परिवार के साथ ऐसा न हो। 3. दूसरे प्रभावित परिवार राहुल गांधी: क्या लोगों ने शिकायत की थी?
परिजन: हां, 6 महीने से लगातार शिकायत की जा रही थी। जब कई लोग अस्पताल में पहुंचे, तब हड़कंप मचा। राहुल गांधी: क्या प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई की?
परिजन: नहीं। पूरा भागीरथपुरा श्मशान बन गया। कई शव रातों-रात गांव भिजवा दिए गए। 28 तारीख से श्मशान का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया। राहुल गांधी: क्या मुआवजा मिला?
परिजन: कुछ को 2 लाख मिला, जबकि पेपर में 5–10 लाख दिखाया गया। राहुल गांधी: अब आप क्या चाहते हैं?
परिजन: हम चाहते हैं कि यह मामला सार्वजनिक हो और प्रशासन जवाबदेह ठहराया जाए। पहले सरकार ने कहा था 4 मौतें, फिर 15 मौतें मानीं भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में पहले प्रशासन की ओर से चार लोगों के मरने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद 6 लोगों की मौत बताई गई। फिर हाईकोर्ट ने सरकार से डेथ ऑडिट रिपोर्ट मांगी। सरकार ने 15 जनवरी को रिपोर्ट पेश की। इसमें सरकार ने कहा था कि 21 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है, इनमें से 15 लोगों की मौत दूषित पानी से हुई है, बाकी 6 लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई है। ————— यह खबर भी पढ़ें राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए,जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की।राहुल ने कहा- ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। ये है अर्बन मॉडल। पढ़ें पूरी खबर इंदौर में मौतों के बाद हटाए गए निगमायुक्त का ‘प्रमोशन’ इंदौर दूषित जल कांड में नगर निगम कमिश्नर पद से हटाए गए दिलीप यादव को 16 दिन के भीतर ही ‘प्रमोशन’ से नवाजा गया है। यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले रविवार शाम को 26 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर