पंजाब के लुधियाना में नशे ने 13 साल में पूरा हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। 13 साल में नशे ने सबसे पहले पिता मुख्तियार सिंह की जान ली और उसके बाद एक के बाद एक छह बेटे नशे की भेंट चढ़ गए। परिवार में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बहू व एक पोता बचा हुआ है। शेरोवाल गांव की छिंदर कौर उर्फ छिंदो बाई ने 2012 में अपने पति मुख्तियार सिंह को खोया। उनकी मौत शराब के नशे में एक सड़क दुर्घटना में हुई। उसके बाद दूसरे नंबर के बेटे कुलवंत की मौत नशे के कारण हो गई। पिता की मौत के बाद बेटे नशा तस्करों के संपर्क में आए और नशा करने लगे। बेटे नशे के ऐसे आदी हुए कि एक-एक करके छह बेटों की मौत हो गई। छिंदर कौर के पति से लेकर बेटों के मरने की कहानी बेहद दर्दनाक है। छिंदर कौर अपने बेटों को नशा करने से रोकती रही, लेकिन वो नशा तस्करों के चंगुल में ऐसे फंसे कि उस दल-दल से बाहर नहीं आए और सभी 6 भाई नशे की भेंट चढ़ गए। परिवार सब की मौत का कारण नशा बता रहा है वहीं पुलिस नशे को मौत का कारण मानने से इनकार कर रही है। पिता व बेटों के नशे के दलदल में फंसने व मरने की पूरी कहानी जानिए: नशे के कारण घर भी हुआ खंडहर नशे के कारण छिंदर कौर उर्फ छिंदो बाई का घर भी खंडहर में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने जो पैसे कमाए वो नशे में खत्म कर दिए और घर की मरम्मत करने के पैसे तक नहीं बचे। उन्होंने कहा कि बच्चों घर भी टूट चुका है और अब उनके पास कमाने वाला कोई नहीं बचा है। दीवार पर टांगी है पति समेत पांच बेटों की फोटो छिंदो बाई ने कहा कि जैसे जैसे बेटों की मौत होती रही उनकी फोटो वो घर की दीवार पर टांगती रही। उसने बताया कि इससे पहले वो पति व पांच बेटों की फोटो दीवार पर टांक चुकी है और अब छठा बेटा भी मर गया है। अब उसकी फोटो भी टांगनी पड़ेगी। 13 साल में परिवार के सदस्यों की मौतें इस प्रकार हुईं… 2012- पिता मुख्तियार सिंह 2013- कुलवंत सिंह 28 मार्च 2021- गुरदीप सिंह 18 जुलाई 2021- जसवंत सिंह 21 नवंबर 2022- राजू 17 मार्च 2023- बलजीत सिंह 14 जनवरी 2026 – जसवीर सिंह पुलिस बोली- नशे से ही मौत हुई स्पष्ट नहीं डीएसपी जसविंदर सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों की मौत नशे के कारण हुई है यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के पास सिर्फ जसबीर सिंह की मौत के बारे में सूचना मिली है जबकि बाकी के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी का कहना है कि पिता की मौत एक्सीडेंट में हुई जबकि किसी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। बाकी परिवार से बात की जा रही है।