गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों शव शुक्रवार को बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में 37 साल के रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एलेक्सी लियोनोव के रूप में की गई है। वहीं, मृतक महिलाओं का नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) था। गोवा पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न में की गई। दोनों का चाकू से गला रेता गया था। हाथ बॉडी के पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। मामला तब सामने आया, जब गुरुवार रात गोवा के अरंबोल में किराए के मकान से आरोपी की लिव-इन पार्टनर एलेना कस्थानोवा का शव बरामद हुआ। मकान मालकिन की शिकायत के मुताबिक, घटना रात 11 बजे के बाद हुई। आरोपी और कस्थानोवा की दोस्त थी दूसरी महिला पुलिस एक मर्डर की जांच ही कर रही थी कि घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर, मोरजिम इलाके में एक और रूसी महिला, वानीवा की हत्या की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि वानीवा आरोपी और कस्थानोवा, दोनों की दोस्त थी। पुलिस को मिले बयान के अनुसार, कस्थानोवा और आरोपी किराए पर कमरा लेकर करीब एक महीने से रह रहे थे। 14 जनवरी को कपल का झगड़ा हुआ था। कस्थानोवा ने पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला से बीच-बचाव करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। हत्या के बाद बालकनी से कूदकर भागा आरोपी पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने बाद में कस्थानोवा की चीखें सुनीं। जब वह कमरे तक पहुंची, तब तक लियोनोव पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था। इसके बाद वह 15 जनवरी की शाम करीब आठ किलोमीटर दूर मोरजिम गांव गया और वनीवा की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस लियोनोव के बैकग्राउंड और संभावित आपराधिक संबंधों की भी जांच कर रही है। वहीं, रूसी पर्यटकों की आवाजाही वाले इलाकों में रह रहे स्थानीय लोगों में इस घटना से चिंता का माहौल है। —————————– गोवा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोवा-नाइट क्लब में आग, 25 मौतें, इनमें 20 कर्मचारी:CM बोले- पटाखे फोड़ने से आग लगी गोवा के अरपोरा इलाके में 6 जनवरी की देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी थे। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में क्लब के दो मालिकों को भी थाइलैंड से पकड़ा गया। CM प्रमोद सावंत ने कहा, शुरुआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। पूरी खबर पढ़ें…