केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वे अपने शहर में टॉयलेट के पानी का दोबारा उपयोग कर उसे बेचते हैं, जिससे करीब 300 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। उन्होंने कहा कि अब कचरे से भी कमाई शुरू कर दी है। गडकरी शनिवार को मध्य प्रदेश के विदिशा पहुंचे थे। यहां कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 181 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की लागत 4400 करोड़ रुपए से अधिक है। कार्यक्रम से पहले गडकरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ शहर में रोड शो भी किया। ये भी बोले गडकरी शिवराज बोले- गड्ढे हों तो आज भी मामा के साथ फोटो लगा देते हैं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि शहर की अंदरूनी गलियों में अगर गड्ढा भी हो जाए तो लोग आज भी मामा के साथ फोटो लगाकर शिकायत करते हैं। उन्होंने छोटी सड़कों के लिए भी केंद्र से राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। सीएम बोले- जो काम करता है, वही राज करता है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता उन्हीं नेताओं के साथ खड़ी रहती है जो जमीन पर काम करते हैं। उन्होंने गडकरी से उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य विकास कार्यों में भी सहयोग का आग्रह किया। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।