तमिलनाडु के मदुरै स्थित अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू इवेंट के दौरान 14 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मदुरै में अधिकारियों ने अलंगनल्लूर जल्लीकट्टू के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। इसमें 25 पशुपालन डॉक्टरों द्वारा सांडों का हेल्थ चेकअप भी शामिल है। 11 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक हाई-लेवल मेडिकल टीम किसी भी घायल सांड को काबू करने वाले को तुरंत मदद देने के लिए तैयार है। आज की बाकी बड़ी खबरें… गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार रात 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, भूकंप रात 1.22 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र कच्छ जिले के खावड़ा से करीब 55 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन एहतियातन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कच्छ जिला भूकंपीय रूप से ‘हाई रिस्क’ वाले क्षेत्र में आता है, जहां कम तीव्रता के भूकंप अक्सर आते रहते हैं। इससे पहले 26 जनवरी 2001 को कच्छ में 7.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसका केंद्र भचाऊ के पास था। इस भूकंप में करीब 13,800 लोगों की मौत हुई थी। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एक्टर MGR को उनकी जंयती पर याद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को X पर पोस्ट करके एक्टर और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एस जी रामचंद्र की जंयती पर उन्हें याद किया। पीएम ने पोस्ट में लिखा- MGR की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। तमिलनाडु की तरक्की में उनका योगदान शानदार है। तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हम अपने समाज के लिए उनके विजन को पूरा करने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। केरल के तिरुवनंतपुरम में टूरिस्ट बस पलटी, 17 घायल केरल के तिरुवनंतपुरम में शनिवार तड़के टूरिस्ट बस पलटने से छात्रों समेत 17 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों में त्रिशूर जिले के कोडकारा के एक कॉलेज के टीचर और छात्र शामिल हैं, जो एक इंडस्ट्रियल विजिट के तहत विझिंजम पोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 3.30 बजे हुआ, जब नवाइकुलम के पास एथुक्काड में नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर बस बेकाबू होकर एक घर से टकरा गई और पलट गई। बस में छात्रों, टीचरों और बस क्रू समेत करीब 42 लोग सवार थे। सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के अर्जू ने फिरौती में ₹10 करोड़ मांगे पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। सिंगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बताया है कि उनसे लॉरेंस गैंग के अर्जू ने ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक सिंगर ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भीमन्या खंड्रे का 102 साल की उम्र में निधन कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भीमन्या खंड्रे का शुक्रवार देर रात 102 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। यह जानकारी उनके बेटे और कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दी। ईश्वर खंड्रे के अनुसार, भीमन्या खंड्रे को पिछले 10–12 दिनों से सांस संबंधी परेशानी थी। उन्हें बिदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इलाज उनके भालकी स्थित निवास पर जारी रहा, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता सेनानी रहे भीमन्या खंड्रे कल्याण कर्नाटक के बड़े नेता और सहकारिता आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरा थे। वे वीरशैव लिंगायत समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते थे। उन्होंने वीरप्पा मोइली सरकार में कर्नाटक के परिवहन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। पेशे से वकील रहे भीमन्या खंड्रे ने 1953 में भालकी नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। वे 1962 में पहली बार विधानसभा पहुंचे और चार बार विधायक रहे। इसके अलावा वे दो बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने हल्लिखेड़ा की बिदर सहकारी शुगर फैक्ट्री और हुंजी की महात्मा गांधी शुगर फैक्ट्री के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में काम किया। नरांजा और करांजा सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी उनकी भूमिका रही। केरल के वायनाड में 14 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक, पड़ोसी गिरफ्तार केरल के वायनाड जिले में 14 साल की एक लड़की पर उसके पड़ोसी ने एसिड फेंक दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 53 साल के राजू जोस के रूप में हुई है। वह पुलपल्ली इलाके के मराकावु स्थित प्रियदर्शी उन्नाथी का निवासी है। पीड़ित लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है। दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हाल ही में आरोपी ने छात्रा से उसकी स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) की वर्दी देने को कहा था, जिसे उसने मना कर दिया था। घटना के बाद पीड़िता को पहले पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की करीब 40% तक झुलस गई है, जिसमें चेहरे पर गंभीर चोटें शामिल हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव को कोस्ट गार्ड ने पुलिस को सौंपा, इमिग्रेशन एक्ट के तहत FIR दर्ज गुजरात तट के पास भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 9 क्रू सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को 15 जनवरी को पकड़ा था। मामले में इमिग्रेशन और विदेशी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। अल-मदीना नाम का यह जहाज भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के अंदर चल रहा था। जहाज को कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से पोरबंदर पुलिस को सौंप दिया गया। डीएसपी सुतारिया के अनुसार, इस घटना के संबंध में क्रू सदस्यों के खिलाफ इमिग्रेशन और विदेशी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। ईपीएफ सदस्य अपनी धनराशि 1 अप्रैल से सीधे UPI के जरिए निकाल सकेंगे केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ ने ईपीएफ निकासी को आसान बनाने का फैसला लिया है। ईपीएफओ अधिकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से सदस्य यूपीआई के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में ईपीएफ निकाल सकेंगे। पात्र राशि ऐप पर दिखेगी और लिंक यूपीआई पिन से ट्रांसफर होगी। इससे 8 करोड़ सदस्यों को लाभ मिलेगा। खाते में न्यूनतम 25% बैलेंस रखना अनिवार्य होगा। ईपीएफ पर 8.25% ब्याज दर जारी रहेगी।