सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज, जस्टिस यशवंत वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने लोकसभा स्पीकर द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए बनाई गई पार्लियामेंट्री कमेटी की वैधता को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि उन्हें हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन ने खारिज कर दिया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता और एससी शर्मा की बेंच ने 8 जनवरी, 2026 को जस्टिस वर्मा की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर लोगों से तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने की अपील की, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर एक तमिल ग्रंथ है। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा- आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर, बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि, जिनके काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- वह एक ऐसे समाज में विश्वास करते थे जो सामंजस्यपूर्ण और दयालु हो। वह तमिल संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ का प्रतीक हैं। मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की उत्कृष्ट बुद्धि की झलक देता है। महान तमिल दार्शनिक-कवि का सम्मान करने के लिए हर साल तिरुवल्लुवर दिवस पोंगल समारोह के साथ मनाया जाता है। गुजरात के सूरत में मांझा से बचने की कोशिश में बाइक ब्रिज से गिरी, पति-पत्नी और बेटी की मौत गुजरात के सूरत में चाइनीज मांझे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मकर संक्रांति के दिन चंद्रशेखर आजाद फ्लाईओवर पर बाइक सवार रेहान शेख अचानक सामने आई पतंग के मांझे में उलझ गए। उन्होंने बाइक संभालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया। बाइक ब्रिज से 65–70 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में रेहान व उनकी बेटी अलीशा की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रेहाना ऑटोरिक्शा पर गिरीं, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। रेहान पश्चिम बंगाल के रहने वाले ज्वैलरी कारीगर थे। उत्तरायण पर गुजरात में ऐसे हादसों में 12 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद विमान हादसा- कैप्टन सभरवाल के भतीजे से पूछताछ, पायलट संगठन का AAIB को कानूनी नोटिस पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को कानूनी नोटिस भेजा है। FIP का कहना है कि AAIB ने दिवंगत पायलट सुमीत सभरवाल के भतीजे कैप्टन वरुण आनंद को बिना ठोस कारण पूछताछ के लिए बुलाया। वरुण आनंद इस हादसे से जुड़े न तो गवाह हैं और न ही तकनीकी विशेषज्ञ, ऐसे में उन्हें सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर बुलाना कानूनन गलत है। यह विमान हादसा 12 जून 2025 को हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन जाते समय उड़ान के तुरंत बाद एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में गिर गई। इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हुई, जिनमें पायलट सुमीत सभरवाल भी शामिल थे। चुनाव आयोग ने राजस्थान, बंगाल, पुडुचेरी, गोवा और लक्षद्वीप में SIR की लास्ट डेट बढ़ाई, 19 जनवरी तक दावा-आपत्ति कर सकेंगे चुनाव आयोग (EC) ने पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके तहत दावा और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख अब 19 जनवरी कर दी गई है। EC ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। यह फैसला राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जरूर शामिल किए जा सकें।