जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर गुरुवार शाम शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के पैराट्रूपर्स उतरे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पूरा स्टेडियम जय हो के नारे से गूंज उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया- ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होती है, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार चलता रहेगा। मैं राजस्थान की वीर धरती से यह घोषणा कर रहा हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य ताकत ही नहीं दिखाई, बल्कि अपने राष्ट्रीय स्वभाव का भी परिचय दिया है। आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से सोच-समझ कर और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर की गई। इसी कारण से ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि साहस और संतुलन के रूप में याद रखा जाएगा। इससे पहले सुबह जयपुर की सड़कों पर ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म, अर्जुन टैंक, पिनाका लॉन्चर, रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया। आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ाने वाले करतब दिखाए। नाल (बीकानेर) एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की खूबियों से भी आमलोग रू-ब-रू हुए। आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आर्मी-डे परेड गुरुवार को जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर हजारों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने। उधर, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान लान्स नायक प्रदीप कुमार की मां सेना मेडल लेते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। इन्हें सैन्य अधिकारियों ने संभाला। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। परेड को आर्मी ऑफिसर्स लीड कर रहे थे
परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई थी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर को सलामी दी। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड को लीड कर रहे थे। PHOTOS में देखिए आर्मी-डे परेड… राजस्थान के मेजर ने चीनी सैनिकों की लाशें बिछा दीं: तीन महीने बाद भी फायरिंग की पोजीशन में मोर्चे पर मिले थे बहादुर जवानों के शव कर्नल राज्यवर्धन बोले-पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को किया था ढेर: राठौड़ की चार पीढ़ियां सेना में; पत्नी प्रेग्नेंसी में पाक के खिलाफ मिशन पर रही पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…