नॉर्थ दिल्ली में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हाल ही में दिल्ली के एक जिम में हुई फायरिंग और ईस्ट दिल्ली के विनोद नगर में एक कारोबारी पर हुए हमले में शामिल थे। नॉर्थ दिल्ली की एंटी-नार्कोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि संदिग्ध हिरंकी मोड़ के पास आने वाले हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों के पास से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर विजय की फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड से मंजूरी की याचिका खारिज की, मद्रास हाई कोर्ट जाने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने साउथ फिल्मों के एक्टर विजय की तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ के लिए सेंसर बोर्ड से मंजूरी की याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म प्रोड्यूसर्स को मद्रास हाई कोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को ‘जना नायकन’ के प्रोड्यूसर की याचिका पर 20 जनवरी को फैसला करने को कहा है। केरल में एनएच-66 टोल प्लाजा में तोड़फोड़ के मामले में 500 लोगों पर केस केरल के कासरगोड जिले में एनएच-66 पर स्थित अरिकाडी टोल प्लाजा में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने करीब 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, टोल वसूली का विरोध कर रहे एक एक्शन काउंसिल के सदस्यों ने बुधवार शाम करीब 7 बजे विरोध मार्च निकाला। इस दौरान टोल प्लाजा का काम बाधित हुआ और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम लग गया। कुंबला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में करीब 500 लोग शामिल थे, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि अस्थायी टोल प्लाजा पर 12 जनवरी से टोल वसूली शुरू हुई थी। उसी दिन मंजेश्वरम के विधायक ए. के. एम. अशरफ के नेतृत्व में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों में विधायक अशरफ भी शामिल थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया था। हालांकि, एक्शन काउंसिल का कहना है कि विरोध जारी रहेगा। एक्शन काउंसिल का आरोप है कि अरिकाडी टोल प्लाजा, थलापडी स्थित अगले टोल प्लाजा से केवल 22 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार दो टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। वहीं, टोल प्लाजा संचालकों का कहना है कि टोल प्लाजा की मूल योजना चालिंगल में थी, लेकिन वहां सड़क निर्माण पूरा नहीं होने के कारण अरिकाडी में अस्थायी टोल बूथ लगाया गया है। पिछले साल केरल हाईकोर्ट ने अरिकाडी के अस्थायी टोल प्लाजा को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी थीं। एक्शन काउंसिल ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। भारत सरकार के स्पोर्ट्स हॉस्टल में दो नाबालिग ट्रेनी के शव फंदे से लटके मिले केरल के कोल्लम स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं हॉस्टल में रहकर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहीं थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17 साल) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15 साल) के रूप में हुई है। सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं में पढ़ रही थी, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी और क्लास 10वीं की छात्रा थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… आर्मी डे पर पीएम मोदी ने कहा- भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा और देश की रक्षा का प्रतीक हैं आर्मी डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे मुश्किल हालात में भी पक्के इरादे के साथ देश की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश उनके साहस और पक्के कमिटमेंट को सलाम करता है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा- हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे मुश्किल हालात में भी पक्के इरादे के साथ देश की रक्षा करते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जगाती है। NIA के चीफ बने IPS राकेश अग्रवाल, IPS शत्रुजीत कपूर ITBP चीफ और प्रवीण कुमार BSF प्रमुख बनाए गए आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ राकेश अग्रवाल को बुधवार को देश की आतंकवाद विरोधी एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के अधिकारी अग्रवाल NIA के DG पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। इनके अलावा सीनियर IPS शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया। सीनियर IPS प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया प्रमुख बनाया गया है। निपाह से संक्रमित दोनों नर्सें कोमा में, कोलकाता रेफर पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दोनों नर्सों को कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत बेहद गंभीर है और वे आईसीसीयू में कोमा में हैं। इनके संपर्क में आए बारासात अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर में लक्षण दिखे, हालांकि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।