दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 48 घंटे तक ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ चलाकर 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह अभियान राजधानी के कई जिलों में एक साथ चलाया गया। इसका मकसद एक्टिव गैंग नेटवर्क को तोड़ना, हिंसक अपराधों पर लगाम लगाना और गैंगवार को रोकना था। इससे पहले शनिवार को पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… गणतंत्र दिवस से पहले सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज, पुलिस ने कई जिलों में निगरानी बढ़ाई गणतंत्र दिवस समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चेनाब घाटी और नियंत्रण रेखा (LoC) व अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने कई सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों के मुताबिक, चेनाब घाटी के कई हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डोडा जिले के भल्ला और भद्रवाह के आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है। किश्तवाड़ जिले के पाडर और अथोली क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। इसी तरह रामबन जिले में भी कई जगहों पर तलाशी अभियान जारी है। यह अभियान गणतंत्र दिवस से पहले शांति बनाए रखने और किसी भी घटना को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में काबू पाया दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक ग्रेन्यूल फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विसेज को सुबह करीब 7.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पांच वाटर टेंडर भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग का पता चला, तुरंत और फायर फाइटिंग यूनिट्स को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए 21 फायर फाइटिंग वाहन तैनात किए गए। लगभग दो घंटे बाद सुबह 9.15 बजे आग पर काबू में कर लिया गया। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। असम में 11 करोड़ की हेरोइन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार असम के कामरूप में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद अमिंगांव इलाके में दो वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहनों के सीक्रेट कंपार्टमेंट से 97 साबुननुमा डिब्बों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। जब्त ड्रग्स का वजन करीब 1.35 किलो बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवार हुसैन काजी और अमीनुल सिकदार के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में जिम के बाहर 2 बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित RK फिटनेस जिम के बाहर सोमवार रात दो बाइक सवारों ने हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस को फायरिंग की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इससे पहले 11 दिसंबर को पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बवाना इलाके में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की थी। केरल में स्कूटर पलटते समय जेब से गोली चली, वकील की मौत केरल के कोट्टायम में सोमवार रात को स्कूटर पलट गया। इस दौरान स्कूटर सवार की जेब में रखी बंदूक से गोली चल गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ओक्कट्टू जोबी के रूप में हुई जो कि पेशे से वकील है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। स्कूटर चलाते समय एक ढलान के दौरान जोबी ने नियंत्रण खो दिया था। इसी दौरान उनकी बाइक पलट गई। जोबी के जेब में रखी बंदूक दबने से गोली चल गई जो उनके सिर में लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुरविलंगाड पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अकासा एयर की फ्लाइट में तकनीकी खामी, पुणे में यात्रियों को उतारा गया; बेंगलुरु जा रही थी अकासा एयर की पुणे से बेंगलुरु जा रही की फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खामी आ गई। यात्रियों को लगभग ढाई घंटे विमान में इंतजार कराने के बाद उतारा गया। पीटीआई के मुताबिक, यह फ्लाइट सुबह 8.50 बजे पुणे से रवाना होने वाली थी, जबकि बोर्डिंग सुबह 8.10 बजे शुरू हुई थी। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि सभी यात्री बोर्डिंग कर चुके थे और फ्लाइट टेक ऑफ के लिए तैयार हो रही थी, तभी अंतिम समय में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। अकासा एयर की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए खास इनविटेशन कार्ड, उत्तर-पूर्वी राज्यों की संस्कृति की झलक गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन ने ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए एक खास इनविटेशन कार्ड जारी किया है। इस इनविटेशन में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की पारंपरिक कला और शिल्प को सामने लाया गया है। इनविटेशन में अस्थायी कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान दिया गया है, जिन्होंने पीढ़ियों से चली आ रही कला और सांस्कृतिक परंपराओं को संभालकर रखा है। यह इनविटेशन कार्ड उत्तर-पूर्व की समृद्ध शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, जिसमें इन कारीगरों की मेहनत और हुनर की झलक दिखाई देती है। राष्ट्रपति भवन ने इसके जरिए से देश की विविध सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक शिल्प को दिखाया किया है। TVK चीफ विजय दिल्ली के ताज महल होटल से बाहर निकले, CBI ने कल करूर भगदड़ मामले में 6 घंटे पूछताछ की थी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय मंगलवार को काली रेंज रोवर कार से दिल्ली के ताज महल होटल से बाहर निकले। उनके वापस तमिलनाडु जाने की संभावना है। विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश हुए थे। CBI ने उनसे 6 घंटे पूछताछ की थी। विजय सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच CBI हेडकॉर्टर पहुंचे थे। फिर शाम को लगभग 6.15 बजे बाहर निकले। CBI सूत्रों के मुताबिक, उनसे आगे की पूछताछ के लिए बाद में फिर बुलाया जाएगा। तमिलनाडु में देसी बम निगलने से हाथी के बच्चे की मौत, किसान गिरफ्तार तमिलनाडु के इरोड जिले स्थित सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में हाथी के दो साल के बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के मुताबिक, हाथी के बच्चे ने देसी बम निगल लिया था, जिससे उसकी जान चली गई। मामले में एक स्थानीय किसान को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले गुथियालाथुर रिजर्व फॉरेस्ट में गश्त के दौरान हाथी के बच्चे का शव मिला था। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के पशु चिकित्सक को दी गई। जांच के दौरान हाथी की सूंड और मुंह में खून के निशान पाए गए। वन विभाग के पशु चिकित्सक ने पोस्टमॉर्टम के बाद बताया कि हाथी के बच्चे की मौत देसी बम खाने की वजह से हुई। अधिकारियों का कहना है कि यह बम हाथियों को खेतों में घुसने से रोकने के लिए रखा गया होगा। जांच के बाद वन विभाग ने कलिमुथु (43) नाम के किसान को गिरफ्तार किया है। किसान इसी इलाके का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाथी के बच्चे के शव को उसी क्षेत्र में दफना दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। पुडुचेरी में चलती बस में आग लगी, 20 यात्री सवार थे; ऑटो ड्राइवर ने समय रहते अलर्ट किया, जिससे जान बची पुडुचेरी के मुदलियारपेट 100 फीट रोड फ्लाईओवर पर सोमवार रात PKT ट्रैवल्स की एक चलती बस में आग लग गई। बस में सवार 20 यात्री सवार थे। सामने से आ रहे एक ऑटो ड्राइवर ने बस से धुआं उठता देखा। उसने समय रहते बस ड्राइवर को अलर्ट किया। तब तक बस के पिछले हिस्से में आग लग चुकी थी। ड्राइवर ने बस रोकी, तब तक यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री घबरा गए और खिड़की का शीशा तोड़कर छलांग लगा दी। वहीं, अन्य यात्री गेट से बस से बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से बस पूरी तरह जल गई और यात्रियों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इंजन में खराबी मानी जा रही है। दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत; 5 घायल दिल्ली में सोमवार देर रात 2.30 बजे बारापुला फ्लाईओवर के आखिर में सराय काले खां की तरफ जाने वाली रिंग रोड पर कार का एक्सीडेंट हुआ। घटना में युवक हर्ष (26) की मौत हो गई। पुलिस न ेबताया कि कार सवार अन्य 5 घायल हुए हैं। कार हर्ष ही चला रहा था। कार रिंग रोड की तरफ डिवाइडर से टकराई थी। संसद में 22 भाषाओं में मिलेंगे सर्कुलर, बजट सत्र में 10 भाषाओं में यह सुविधा; ट्रांसलेशन की परेशानी खत्म संसद में चर्चा के दौरान 22 भाषाओं में त्वरित अनुवाद की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब परिपत्र भी सभी 22 भाषाओं में सांसदों को मिला करेगा। वे लिखित रूप से अपनी स्थानीय भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और विधेयक से लेकर संसदीय समिति की रिपोर्ट भी उन्हें स्थानीय भाषाओं में ही मिलने लगेगी। इससे ट्रांसलेशन में होने वाली दिक्कत और गफलत से सांसद बच सकेंगे। IIT मद्रास की नई तकनीक- तोपों की रेंज 50% बढ़ेगी आईआईटी मद्रास ने रैम जेट तकनीक से लैस 155 मिमी आर्टिलरी शेल बनाए हैं। इससे तोपों की मारक दूरी 50% यानी डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगी। रैम जेट एक ऐसा इंजन है, जो हवा को संपीड़ित कर ईंधन से शक्ति पैदा करता है और गोले को लगातार आगे बढ़ाता है। ममता का CEC को 5वां लेटर, लिखा- अब तक 77 की मौत, एआई से हुई गड़बड़ियां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पांचवां पत्र लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई टूल्स से 2002 की वोटर लिस्ट को डिजिटाइज करते समय बड़ी गलतियां हुईं। इसके चलते असली वोटरों को ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ की श्रेणी में डाल दिया गया है। मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया की वजह से 77 लोगों की मौत का आरोप भी लगाया है।