इंडिगों की गोरखपुर-बेंगलुरु फ्लाइट में एक पक्षी के टकराने (बर्ड हिट) के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के समय फ्लाइट में 216 पैसेंजर्स सवार थे। सभी पैसेंजर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को ग्राउंड कर दिया गया है। यानी उसे आगे उड़ान भरने की परमिशन नहीं है। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। गोरखपुर से 6 बजकर 20 मिनट पर भरी उड़ान इंडिगो की फ्लाइट 6E-437 ने सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से शाम के 6 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी। यह फ्लाइट 9 बजकर 2 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचनी थी। इस दौरान करीब 216 पैसेंजर्स सवार थे। लेकिन 15 मिनट बाद करीब 6.40 बजे के आसपास फ्लाइट में बर्ड हिट हुआ। उस समय फ्लाइट जौनपुर के आसपास आसमान में था। Flight Radar24 के अनुसार- जिस समय विमान बर्ड हिट का शिकार हुआ उस समय करीब 16000 फीट ऊंचाई पर था। इससे नोज सेक्शन में नुकसान पहुंचा। पायलट ने तत्काल वाराणसी ATC से संपर्क किया। इसके बाद विमान एक चक्कर लगाते हुए करीब 16 मिनट में शाम 6:56 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों की व्यवस्था, एयरपोर्ट रहा अलर्ट रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कई यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफ दिखी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के ठहरने के लिए वाराणसी शहर के विभिन्न होटलों में व्यवस्था की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया- इंडिगो की तकनीकी टीम विमान में आई क्षति की विस्तृत जांच कर रही है। मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान की आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। क्या है ‘बर्ड हिट’ एविएशन में ‘बर्ड हिट’ का मतलब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। यह अक्सर एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों की वजह से होता है, जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। ऐसे हादसों से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। —————————-
ये खबर भी पढ़ें…
आग से बचने के लिए छत से कूदी महिला, मौत: पति गंभीर रूप से घायल, अमेरिका से लखनऊ आई बेटी को रेस्क्यू कर बचाया लखनऊ में आग से बचने के लिए महिला दूसरी मंजिल की छत से कूद गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पति भी आग में झुलसकर घायल है। जबकि बेटी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बेटा खुद ही बाहर निकल गया। घटना सोमवार सुबह अयोध्या रोड के नीलगिरी चौराहा के रोहतास इन्क्लेव की है। पढ़िए पूरी खबर