उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व विधायक दगडू सकपाल ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। यह कदम उन्होंने बीएमसी चुनावों से पहले उठाया है। सकपाल ने रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना जॉइन की। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद के 12 निलंबित कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर “गंदी और सांप्रदायिक राजनीति” करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा जनहित के अहम मुद्दों को सुलझाने में विफल रही है। राज्य में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। इनमें मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी। आज की बाकी बड़ी खबरें… वाल्मीकि नाइक AAP के गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, पार्टी ने अमित पालेकर को जिला पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) ने वाल्मीकि नाइक को गोवा का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नाइक से पहले अमित पालेकर AAP के गोवा प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी ने उन्हें दिसंबर 2025 में जिला पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया था। कश्मीर के कुपवाड़ा में आग से तीन मकान जले, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी करनाह इलाके में 10 और 11 जनवरी की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई। आग में तीन रिहायशी मकान और एक गौशाला जलकर तबाह हो गए। गौशाला में चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना के दौरान अब्दुल मजीद कुरैशी नाम के एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे का घर पूरी तरह जलता देखकर बेहोश होकर गिर पड़े थे। अधिकारियों के मुताबिक, जिन मकानों को नुकसान पहुंचा, वे कंडी करनाह निवासी खालिद अहमद कुरैशी, दानिश अहमद कुरैशी और फारूक अहमद कुरैशी के थे। आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां तंगधार से मौके पर पहुंचीं। पुलिस, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में SIR की निगरानी के लिए EC ने 4 और SRO नियुक्त किए पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की निगरानी करने के लिए चुनाव आयोग ने 4 और विशेष रोल पर्यवेक्षक (SRO) नियुक्त किए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, रतन बिस्वास, विकास सिंह, संदीप रेवाजी राठौड़ और डॉ. शैलेश को SRO बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ये SRO मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया की कड़ी निगरानी करेंगे और वैधानिक निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों का उद्देश्य पारदर्शिता, सटीकता और निर्देशों के एकरूप क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। चुनाव आयोग ने SIR की निगरानी के लिए SRO के अलावा विभिन्न स्तरों पर अन्य पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। अधिकारी के मुताबिक, इसका मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा मजबूत करना है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। दिल्ली में RWA चीफ की गोली मारकर हत्या, 2 साल पहले हुई पति की हत्या केस में मुख्य गवाह थी दिल्ली के शालीमार बाग की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(RWA) चीफ की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि 2023 में उसके पति विजेंद्र यादव की हत्या मामले में महिला मुख्य गवाह थी। इसी वजह से उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। मृतक शालीमार बाग की रहने वाली थी और अपने इलाके की RWA की अध्यक्ष थी। महिला को सिर में गोली मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 2023 में विजेंद्र यादव की पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या की गई थी। भरत यादव और पांच अन्य को आरोपी बनाया गया था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर मुकदमा चल रहा है। मुख्य आरोपी भरत यादव अभी भी फरार है। मृतक की बेटी ने कहा कि हत्या की योजना भरत ने ही बनाई थी। आरोपी को डर था कि मां उसे सजा दिलवाएंगी इसलिए भरत ने मां को भी मार दिया। UPSC परीक्षाओं में फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी, NDA-CDS एग्जाम में पायलट टेस्टिंग, सिस्टम ने 8 से 10 सेकंड में चेहरा वैरिफाइ किया यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में अब उम्मीदवारों का फेस ऑथेंटिकेशन होगा। परीक्षा केंद्र पर चेहरे को कैमरे से स्कैन कर आवेदन फॉर्म की फोटो से एआई तकनीक से मिलान किया जाएगा। पहचान मिलते ही प्रवेश मिलेगा। एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं में पायलट सफल रहा, जहां 8 से 10 सेकंड में सत्यापन हुआ। मणिपुर में बम हमले के बाद पेट्रोल पंप बंद मणिपुर की इंफाल वैली और आसपास के क्षेत्रों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। सभी पेट्रोल पंप संचालक शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रेटरनिटी ने पेट्रोल पंपों पर हमलों, बम विस्फोटों और वसूली के विरोध में यह हड़ताल शुरू की है।