सोनभद्र से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को लखनऊ PGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय सिंह करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। दो महीने से लखनऊ PGI में इलाज चल रहा था। विधायक के निधन का पता चलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ PGI पहुंचे। उन्होंने कहा- आज विधायक विनय गोंड हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने हमेशा आदिवासियों की सेवा की। इसलिए जनता उन्हें हर बार सेवा का मौका दिया। सपा नेता अवध नारायण यादव ने बताया- शुक्रवार को विजय सिंह गोंड का दुद्धी के कनहर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर DCF कॉलोनी के गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विजय सिंह दुद्धी विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे। मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। कांग्रेस नेता रामप्यारे पनिका ने विजय सिंह को राजनीति में आगे बढ़ाया था। लेकिन, बाद में विजय सिंह ने अपने गुरु को ही हराकर इतिहास रचा था। विजय सिंह गोंड के निधन के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…