हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में आज (बुधवार) को महापंचायत हुई। किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां के नेतृत्व में किसानों का जत्था हनुमानगढ़ के संगरिया स्थित धान मंडी पहुंचा। किसानों के हाथों में संघर्ष समिति के झंडे और सिर पर पीली पगड़ी रही। महापंचायत में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के साथ ही हरियाणा-पंजाब से भी किसान शामिल हुए। इसको देखते हुए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया और इलाके में धारा 163 लागू की गई। महापंचायत में किसानों ने एथेनॉल फैक्ट्री का एमओयू रद्द करने और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगें रखी गई। साथ ही 11 फरवरी को टिब्बी के तलवाड़ा गांव में फिर से महापंचायत करने का ऐलान किया। किसान स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
संगरिया की धानमंडी में महापंचायत से पहले किसानों ने नगर परिषद कार्यालय में बने किसान स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद किसानों के लिए ‘लाल सलाम’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद किसानों का नाम रहेगा’ के नारे भी लगाए गए। पहले 3 PHOTOS देखें… प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई
महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मंगलवार रात से संगरिया कस्बे में प्रवेश के चारों प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी थी। इसके साथ ही बाहर से आने वालों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पुलिस और प्रशासन टिब्बी की घटना से सबक लेते हुए हर संभव सावधानी बरती। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…