हिमाचल प्रदेश में नए साल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस विंटर सीजन में पहली बार एक साथ 9 शहरों में रात का तापमान माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 9.4 डिग्री और कुकुमसैरी का माइनस 9.2 डिग्री तक गिर गया है। किन्नौर के कल्पा में भी मंगलवार रात सबसे ठंडी बीती। यहां का पारा माइनस -5.2 डिग्री तक गिर गया है। नारकंडा में इस विंटर सीजन में पहली बार माइनस 2.9 डिग्री और कुफरी में माइनस 1.3 डिग्री तक पारा लुढ़का है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के बाद 1.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। उधर मनाली का तापमान भी नॉर्मल से 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद माइनस -1.4 डिग्री रह गया है। 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी इस बीच मौसम विभाग ने चंबा, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिला में आज रात और कल सुबह के वक्त शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे गिर गया है। 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट इसी तरह, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में अगले तीन दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में सुबह-शाम व रात को कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। अगले 6 दिन साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं पर भी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है। इससे प्रदेशवासियों को अगले एक सप्ताह तक सूखी ठंड परेशान करती रहेगी। पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।