कांग्रेस ने मंगलवार को पीएम मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा है, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’ वीडियो में मोदी और ट्रम्प को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रम्प से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा। कांग्रेस के वीडियो की पूरी स्क्रिप्ट वीडियो की शुरुआत में मोदी, ट्रम्प को कॉल लगाते हुए बोलते है- हैलो, ट्रम्प जी, कैसे हो आप जवाब में ट्रम्प बोलते है- मोदी मैं तुमसे नाराज हूं। मोदी- लेकिन ट्रम्प आप नाराज क्यों हैं? जैसा-जैसा आपने बोला मैंने वैसा ही किया… सीजफायर कराया, रूस से तेल लेना कम कर दिया। ट्रम्प- तुम जानते हो मुझे खुश करना तुम्हारे लिए कितना जरूरी है। अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो मैं टैरिफ बढ़ा दूंगा। मोदी- नहीं मालिक जैसा-जैसा बोलेंगे मैं वैसा-वैसा करूंगा। जनता पर बोझ लाद दूंगा। बस आप मुझसे खुश हो जाएं और कुछ नहीं चाहिए। ट्रम्प ने कहा था- मोदी मुझे खुश करना चाहते थे इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के रूस से तेल आयात कम करने को लेकर बयान दिया था। ट्रम्प ने 5 जनवरी को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भारत ने यह फैसला उन्हें खुश करने के लिए लिया। ट्रम्प ने कहा- वे मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी था। हम व्यापार करते हैं और उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम बोले- क्या ट्रम्प मादुरो की तरह पीएम का अपहरण करेंगे इस बीच में कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी अमेरिका की व्यापार नीति और वेनेजुएला में हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए भारत को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- जो वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा भारत में भी हो सकता है? क्या डोनाल्ड ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण करेंगे? यह टिप्पणी उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत पर ऊंचे टैरिफ लगाए जाने के संदर्भ में मीडिया से बातचीत के दौरान की। चव्हाण ने कहा कि 50 फीसदी टैरिफ के साथ व्यापार संभव नहीं है। व्यवहार में यह भारत-अमेरिका व्यापार, खासकर भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात को रोकने जैसा है। चूंकि सीधे प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते, इसलिए टैरिफ को व्यापार रोकने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसका बोझ भारत को उठाना होगा। इस बयान पर पूर्व जम्मू-कश्मीर डीजीपी एस.पी. वैद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला और भारत की तुलना करना और इस तरह की बातें कहना देश के लिए अपमानजनक है। खड़गे बोले- सिर हिलाने के लिए पीएम नहीं चुना सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों को लेकर पीएम मोदी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा- मैं नहीं समझ पा रहा कि मोदी ट्रंप के सामने क्यों झुक रहे हैं। यह देश के लिए ठीक नहीं है। आपको देश के लिए खड़ा होना चाहिए। देश ने आपको प्रधानमंत्री सिर हिलाने के लिए नहीं चुना। खड़गे ने वेनेजुएला की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा- वहां बन रहे हालात दुनिया के लिए अच्छे नहीं हैं। डराने और विस्तारवादी नीति ज्यादा समय तक नहीं चलती। हिटलर और मुसोलिनी जैसे लोग इतिहास बन चुके हैं। वैश्विक शांति बिगाड़ने वाली सोच ठीक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… ———————- ये खबर भी पढ़िए… कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया:’चाय बोलो, चाय चाहिए’ बोलते दिखाया; भाजपा बोली- शर्मनाक, जनता कभी माफ नहीं करेगी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है। पूरी खबर पढ़िए… कांग्रेस का AI-वीडियो, दिखाया-PM के सपने में उनकी मां आईं:बोलीं- राजनीति के लिए कितना गिरोगे; गिरिराज ने कहा- राहुल गिर चुके हैं बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने पर मचे बवाल के बाद बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। पूरी खबर पढ़िए…