हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के सुप्रीमो अजय चौटाला ने विवादित बयान दिया। मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए अजय ने कहा- “नौजवानों तैयार रहो। युवाओं ने ही नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में तख्तापलट किया था। हमें उसी तरह मौका आने पर इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना होगा। देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा। युवाओं के संगठित होने पर ही इन कु-शासकों से पीछा छूटेगा। प्रदेश का मुखिया अपनी मस्ती में मस्त है। दोनों हाथों से प्रदेश लूट रहे हैं।” अजय चौटाला ने यह बयान 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में वीर योद्धा कार्यक्रम में दिया था। अब इसका वीडियो सामने आया है। इस कार्यक्रम में अजय चौटाला के साथ JJP के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और सिंगर फाजिलपुरिया भी मौजूद थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए अजय चौटाला ने क्या कहा… मंत्री बेदी बोले- इनके तार विदेशी ताकतों से जुड़े
अजय चौटाला के इस बयान के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा- अजय सिंह चौटाला एक पार्टी चलाते हैं। उन्होंने एक प्रजातांत्रिक देश में बेतुका बयान दिया। वह लोग ताऊ देवीलाल का नाम लेकर पार्टी चलाते हैं। ताऊ देवीलाल ने इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह फोटो ताऊ देवीलाल की लगाते हैं, लेकिन उनके दिमाग में राहुल गांधी की विचारधारा है। उनके तार भी राहुल गांधी और विदेशी ताकतों से जुड़े हुए हैं। इस प्रकार के बयान देकर उन्होंने अपनी गरिमा खत्म की है। यह प्रजातांत्रिक देश है। यहां कोई यह पसंद नहीं करता। यह राजा रजवाड़ों की रियासत नहीं है, जहां किसी को गद्दी से उतार दो, मार-काट मचा दो। हर पांच साल के बाद चुनाव होते हैं। उनमें भागीदारी करो। चुनाव लड़ने पर 90 में से 82 जगह पर इनकी जमानत जब्त हो जाती है, ऐसे में यह लोग देश बदलने की बात करते हैं।