हैदराबाद में 31 दिसंबर की शाम को न्यू ईयर पार्टी का जश्न मातम में बदल गया। पार्टी में खाना खाने और शराब पीने के बाद 53 साल के बिजनेसमैन की मौत हो गई। वहीं 16 लोग बीमार हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक अपार्टमेंट के करीब 17 लोग इकट्ठा हुए थे। सभी ने पहले शराब पी, इसके बाद चिकन बिरयानी, फिश करी और रोटी खाई। लोगों के बीमार होने की वजह का पता नहीं चला है। गुरुवार को सभी को उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पांडु (53) की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके से बचा हुआ खाना और शराब जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा। आज की अन्य बड़ी खबरें.. कर्नाटक में कांग्रेस और KRPP विधायक के समर्थकों के बीच झड़प, एक की मौत कर्नाटक के बल्लारी जिले में गुरुवार शाम कांग्रेस और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस कार्यकर्ता वाल्मीकि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, KRPP विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में पथराव में बदल गई। इस दौरान गोली चलने की आवाज भी सुनी गई। बताया गया कि भरत रेड्डी के कुछ समर्थक जनार्दन रेड्डी के घर के सामने बैनर लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और भरत रेड्डी के करीबी सतीश रेड्डी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके एक गनमैन ने हवा में दो राउंड फायर किए। मृतक की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस समर्थक था। घटना के बाद जनार्दन रेड्डी के घर के पास पुलिस ने बड़े जमावड़े पर रोक लगा दी। पुलिस का कहना है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कफ सिरप के बिक्री नियम सख्त होंगे, डॉक्टर की सलाह पर ही मिलेगा केंद्र सरकार देश में कफ सिरप की बिक्री के नियम सख्त करने जा रही है। सरकार ने ड्रग्स रूल्स-1945 में संशोधन का मसौदा जारी किया है, जिसमें ‘सिरप’ शब्द को ‘शेड्यूल के’ से हटाने का प्रस्ताव है। इसका मतलब यह है कि अब कफ सिरप ओवर-द-काउंटर (बिना डॉक्टर की पर्ची) आसानी से नहीं बिक सकेगा। इस बदलाव का उद्देश्य खांसी-जुकाम की दवाइयों का अनियंत्रित बिक्री और उपयोग रोकना है। इससे मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही दवा मिल सकेगी। इससे सेल्फ-मेडिकेशन और गलत इस्तेमाल घटने की उम्मीद है। यह प्रस्ताव पर जनता से 30 दिन के लिए सुझाव और आपत्तियां बुलाई गई हैं। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे बनीं मेघालय हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, पटना हाई कोर्ट को भी नए मुख्य न्यायाधीश मिले केंद्र सरकार ने गुरुवार को दो हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और एक मुख्य न्यायाधीश का तबादला किया। बॉम्बे हाईकोर्ट की वरिष्ठ जज जस्टिस रेवती मोहिते डेरे को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस डेरे फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट की दूसरी सबसे वरिष्ठ जज हैं। यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन के तबादले के बाद की गई है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक की सिफारिश के आधार पर की गई है। जस्टिस सेन को केरल हाईकोर्ट भेजा गया है। यह तबादला वहां के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी 2026 को रिटायर होने के बाद प्रभावी होगा। वहीं, ओडिशा हाई कोर्ट के जज जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्हें पदोन्नत कर यह जिम्मेदारी दी गई है।