शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गठबंधन में अभी भी कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। उधर, शिवसेना UBT में आदित्य ठाकरे की करीबी मानी जाने वाली और पार्टी की उपनेता शीतल देवरुखकर-शेठ ने पार्टी से इ्स्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके जल्द ही BJP में शामिल होने की खबरे हैं। शीतल शिवसेना UBT की युवा सेना की कोर कमेटी की मेंबर भी थीं। राज्य के मुंबई, पुणे समेत 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा। 16 जनवरी को रिजल्ट आएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की शुक्रवार को आखिरी तारीख है। 20 साल बाद हुआ है दोनों की पार्टियों में गठबंधन उद्धव और राज ठाकरे ने 20 साल बाद चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। मीडिया से उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई में 32 सीटों पर BJP-शिंदे सेना और ठाकरे सेना-MNS के बीच सीधा मुकाबला मुंबई नगर निकाय की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी (VBA) गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। कांग्रेस ने अब तक मुंबई में 143 उम्मीदवारों की घोषणा की है। VBA के 46 सीटों पर चुनाव लड़ने और वामपंथी दलों और राष्ट्रीय समाज पार्टी सहित अन्य सहयोगियों को छह सीटें आवंटित होने के साथ, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 195 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इससे 32 सीटें बिना तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार के रह जाती हैं, जिससे वोटों का बंटवारा नहीं होगा। बुधवार तक कुल 2,516 नामांकन दाखिल बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के लिए बुधवार तर कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन ही जमा किए गए। अधिकारियों के मुताबिक 227 वार्डों वाले BMC चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। ———- ये खबर भी पढ़ें… पुणे में शिवसेना उम्मीदवार ने दूसरे कैंडिडेट का फॉर्म निगला:केस दर्ज; आरोपी बोला- मैं आधिकारिक उम्मीदवार; महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुणे में शिवसेना के एक उम्मीदवार पर अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट का A-B फॉर्म फाड़कर निगल लिया। घटना बुधवार को धनकवड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई। पूरी खबर पढ़ें…