पाकिस्तान ने पुंछ के खारी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार ड्रोन से सामान गिराया। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन में एक IED, गोला-बारूद और संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किए। सेना ने अन्य खतरे की संभावना को खत्म करने के लिए इलाके को सैनिटाइज कर दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई एयरपोर्ट पर 3.89 करोड़ का सोना जब्त मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने 3.05 किलो गोल्ड बरामद किया। इसकी कीमत ₹3.89 बताई गई है। यह गोल्ड बहरीन से आए यात्री के बैग से बरामद हुआ। गोल्ड के 12 कैप्सूल को पानी के टंबलर के अंदर छिपाकर लाया गया था। सोना 24 कैरेट का है। बीएसएफ ने बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस के हवाले किया जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास गजांसू इलाके से बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। युवक का नाम शरीफुल इस्लाम भुइयां (19) है। वो बांग्लादेश के कोमिला जिला के अदरा का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि युवक को गजांसू थाना पुलिस के हवाले किया गया है। उसके पूछताछ जारी है। पश्चिम बंगाल को पहली महिला मुख्य सचिव मिलीं पश्चिम बंगाल में नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला अधिकारी हैं। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज पंत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। नंदिनी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इस नियुक्ति के साथ ही पश्चिम बंगाल संभवत: देश का पहला राज्य बन गया है, जहां मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव दोनों महिला हैं। सिगरेट पर 1 फरवरी से एक्साइज ड्यूटी, पान मसाला पर हेल्थ टैक्स लगेगा केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से सिगरेट पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और पान मसाला पर नया हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस (टैक्स) लगाने का ऐलान किया है। ये नए टैक्स जीएसटी दर के अतिरिक्त होंगे और मौजूदा जीएसटी मुआवजा सेस की जगह लेंगे, जो अभी इन ‘सिन गुड्स’ पर लगाया जा रहा है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों पर 40% जीएसटी लगेगा। वहीं बीड़ी पर 18% जीएसटी लागू होगा। इसके अलावा पान मसाला पर हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस लगाया जाएगा, जबकि तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी वसूला जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ‘च्यूइंग टोबैको, जर्दा सेंटेड टोबैको और गुटखा पैकिंग मशीन (क्षमता निर्धारण और शुल्क संग्रह) नियम, 2026’ को भी अधिसूचित किया। दिसंबर में संसद ने दो विधेयकों को मंजूरी दी थी, जिनके जरिए पान मसाला निर्माण पर नया सेस और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रावधान किया गया। ओडिशा के कटक में दो युवकों के शव गैरेज से मिले, खंभे पर रस्सी से बंधे थे शरीर ओडिशा के कटक जिले में बुधवार सुबह एक गैरेज से दो युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, शवों पर चोट के निशान थे। मृतकों की पहचान प्रशांत कुमार जेना (23) और मोहम्मद सोहेब (21) के रूप में हुई है। दोनों चौद्वार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव एक खंभे से रस्सी से बंधे हुए मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कटक (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि तांगी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि दोनों युवकों की यातना देकर हत्या की गई है।