हरियाणा के हिसार में लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना में एएसआई सहित महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस टीम देर शाम एक मकान से कब्जा छुड़ाने गई थी। पुलिस ने घर का सामान बाहर निकाल दिया। विरोध में मकान में रह रहे व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी ने पुलिस की कई गाड़ियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। घटना के बाद कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 2 पाइंट में पढ़े पुलिस ने क्यों खाली कराया घर… पत्नी बोली- किश्त भरकर मकान लिया
राजेश की पत्नी जागीरो देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। उनका कहना है कि उन्होंने कृष्ण से ये मकान खरीद लिया है। इसके लिए उसे किस्तों में रुपए दिए हैं। लेकिन कृष्ण ने उन्हें इसके कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिए। जबकि कृष्ण ने अदालत में उन्हें किराएदार बताया। इस संबंध में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। थाना प्रभारी बोले- एफआईआर दर्ज कर रहे
मामले में एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि करीब 10-12 लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं। जिनका इलाज चल रहा है।