मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।। हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- बस ने एक व्यक्ति का सिर कुचला मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी, फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने बताया कि वह पास के बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थीं। तभी एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मुदलियार ने कहा- अगले ही पल मैंने लोगों को बस से टकराते हुए उछलकर गिरते देखा। बस कुछ देर बाद रुक गई। मुदलियार ने बताया कि बस के नीचे लोग फंसे थे। लोग बस को उठाने और धकेलने लगे। बस के पास हर तरफ खून फैला था। कई लोग जख्मी हालत में पड़े थे। एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, मानो बस उसके ऊपर से गुजरी हो, जबकि दूसरे की जांघ के पास चोट लगी थी। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोग सड़क पर थे एक प्रत्यक्षदर्शी ने फुटपाथ पर ठेलेवालों के अतिक्रमण को हादसे का कारण बताया है। उनके अनुसार, फुटपाथ पर जगह न होने के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर उतरना पड़ा, जिससे हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह इलाका हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है। सस्ती सब्जियां मिलने के कारण यहां लोगों की संख्या और बढ़ जाती है, जिससे स्थिति और जटिल हो जाती है। भारी भीड़ के कारण बसों को यू-टर्न लेने में दिक्कत होती है। हादसे की 4 तस्वीरें… बस चालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बस की मैकेनिकल और तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। हादसे में शामिल बस ‘वेट लीज’ मॉडल पर ऑलेक्ट्रा ग्रीनटेक कंपनी से ली गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय BEST का ही चालक बस चला रहा था। हादसे के एक घंटे बाद तक BEST के किसी अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। CM ने मृतकों के परिजन को ₹5 लाख मदद की घोषणा की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। BEST ने बसों की कमी के चलते मिडी बसें शुरू की थीं BEST मुंबई में पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट की प्रमुख सर्विस है, जो शहर और उपनगरीय इलाकों को जोड़ती है। इसके पास लगभग 2,700-3,200 तक बसें हैं। इनमें सामान्य, लिमिटेड, एसी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। BEST बस सेवा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधीन है। एक सीनियर सिविक ऑफिसर ने बताया कि इस साल की शुरुआत में भांडुप स्टेशन से संजय गांधी नेशनल पार्क तक, घनी आबादी वाली बस्तियों को जोड़ने वाले रास्तों से मिनी बसें हटा ली गई थीं। बसों की कमी के चलते, BEST ने सीमित टर्निंग रेडियस जैसी परिचालन दिक्कतों के बावजूद भांडुप स्टेशन के रूट्स पर ऑलेक्ट्रा की मिडी बसें शुरू की थीं। ——————————- बस हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले:बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास 24 अक्टूबर को एक प्राइवेट बस में आग लग गई। हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…