मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम हो गया है। यहां दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर बिहार में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में करनाल-पानीपत में विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई। उधर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर इस बार असामान्य मौसम पैटर्न से गुजर रहा है। बीते दिन पिछले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इस दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री रहा, जो अनुमान से 3.4 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री था जो इस मौसम के हिसाब से 6.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा। साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कुछ दिन तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि बुधवार शाम हल्के बादल रहने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 1 दिन बाकी जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 1 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 3 फरवरी को बारिश होगी, 1-2 फरवरी तक तापमान बढ़ेगा, पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा राजस्थान का मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज धूप रहने से लोगों को अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। पश्चिमी राजस्थान के शहरों में दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं, 3 फरवरी को बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… एमपी में 3 दिन कड़ाके की सर्दी पर ब्रेक: 31 जनवरी तक रात में 2-3 डिग्री बढ़ेगा टेम्परेचर मध्यप्रदेश में तेज सर्दी पर अगले 3 दिन ब्रेक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी तक रात में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, 1 फरवरी को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में मावठा गिर सकता है। बुधवार को भी कुछ जिलों में बादल और बूंदाबांदी वाला मौसम रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम- दिन में चुभने लगी धूप: अगले 4 दिन 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद से धूप चुभने लगी है। ज्यादातर जिलों में ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट: ठंड में लोग सिग्नल डिप्रेशन से हो रहे पीड़ित बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इसकी वजह से अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में करनाल-पानीपत समेत 6 जिलों में घनी धुंध: विजिबिलिटी 20 मीटर तक, 31 से बारिश शुरू होगी हरियाणा में लगातार कई दिन लगातार तेज धूप निकलने के बाद बुधवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से 6 जिलों में धुंध छाई हुई है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद और झज्जर शामिल हैं। जींद और कैथल में विजिबिलिटी न के बराबर रही। पढ़ें पूरी खबर…