पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को हिरासत में लिया गया है। गुलाम पर आरोप है कि उसने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से मारपीट की थी। कांस्टेबल आरोपी के पिता कबीर की सुरक्षा में तैनात था। कांस्टेबल ने दर्ज शिकायत में कहा है कि जब उसने कबीर से छुट्टी की मांग की तो इस बात पर गुलाम ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। कांस्टेबल की इसी शिकायत पर पुलिस ने उसे रविवार को हिरासत में लिया और फिर शक्तिपुर पुलिस थाने ले जाया गया। घटना के समय भारतपुर से विधायक और तृणमूल कांग्रेस से निलंबित हुमायूं कबीर घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में बेटे की हिरासत पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी और उनके बेटे ने केवल उन्हें बचाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास इस घटना के सीसीटीवी फुटेज हैं और साथ ही पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव करने की धमकी भी दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया के बीच केंद्र ने राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की सुरक्षा बढ़ाई, Y+ सिक्योरिटी दी पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हो रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज अग्रवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया। 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय (MHA) के आदेश के बाद कोलकाता में मनोज अग्रवाल को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की Y-प्लस कैटेगरी सिक्योरिटी दी गई है। CISF की VIP सिक्योरिटी विंग की 11 से 12 हथियारबंद जवानों की टीम को अग्रवाल की और उनके आवास की सुरक्षा में तैनात किया गया है। टीम ने सुरक्षा का चार्ज संभाल लिया है। CM एन चंद्रबाबू नायडू ने रामलला के दर्शन किए आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए, उनका ये दौरा प्रस्तावित था। सीएम ने दर्शन के बाद अपने X अकांउट पर लिखा कि आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला। यह अनुभव बहुत शांत और सुकून देने वाला था। भगवान श्री राम के आदर्श हम सभी को जीवन में सही राह दिखाते हैं और हमेशा प्रेरणा देते हैं। समाजवादी पार्टी ने बीएमसी चुनाव के लिए कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी, 9 नामों का ऐलान समाजवादी पार्टी ने आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुंबई के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने वाले 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है और उसने सभी 227 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कश्मीर में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन से पहले आगा रहुल्ला, वहीद पारा और इल्तिजा मुफ्ती नजरबंद श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रहुल्ला मेहदी के घर के बाहर भारी पुलिस और सीआरपीएफ तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा, यह शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन को कुचलने की साजिश है। अधिकारियों को जनता को जवाब देना चाहिए। पुलवामा विधायक वहीद पारा को भी नजरबंद किया गया। उनके सहयोगी ने सवाल उठाया कि चुने हुए प्रतिनिधियों को क्यों रोका जा रहा। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती को सोमवार को घर में बंद किया गया। उन्होंने कहा- नए कश्मीर की सामान्यता यही है। महिला पुलिस रोक रही है, कोई वजह नहीं बताई। रातभर पुलिस गाड़ियां और जवान तैनात रहे। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे-सोनिया-राहुल ने इंदिरा भवन में झंडा फहराया रविवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता पहुंचे। उन्होंने वहां ध्वजारोहण किया। खड़गे ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस हमेशा कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम करती रही है। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे में हुई थी। केरल में कंक्रीट मिक्सर ले जा रहा ट्रक पलटा; 2 की मौत, 13 लोग घायल केरल के कन्नूर जिले में शनिवार को कंक्रीट मिक्सर ले जा रहा ट्रक पलट गया। हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले 30 वर्षीय विश्वजीत दास और उत्तर प्रदेश के 35 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। सभी मजदूर कुन्नाथुर इलाके में एक मकान में कंक्रीट का काम पूरा करने के बाद ट्रक से अपने ठिकाने लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मुथारिक्कुलम पहाड़ी से उतरते समय ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण हट गया। ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर नीचे गिर गया।