मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के आठ सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व के आंद्रो लेतनपेकफम इलाके से KCP (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्य पकड़े गए, जिनके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो रेडियो सेट मिले। वहीं, इंफाल पश्चिम के लंगोल गेम गांव से KCP (तैबंगनबा) के तीन सदस्य और लंगोल के एक फार्महाउस से KCP (इबुंगो नांगोम) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मैसूर पैलेस के पास हीलियम सिलेंडर ब्लास्ट-मरने वालों की संख्या 3 हुई; मामले की जांच NIA करेगी कर्नाटक के मैसूर पैलेस के पास हुए हीलियम सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या की रहने वाली लक्ष्मी (29) ने देर रात केआर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले 25 दिसंबर को हीलियम गुब्बारे बेचने वाले सलीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को एक और घायल महिला मंजुला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच में शामिल हो गई है और घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात 3.0- 285 गिरफ्तार, दर्जनों हथियार, अवैध शराब बरामद दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुए से जुड़े मामलों अन्य 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई में पकड़ा गया है। इसके अलावा 116 बदमाश (बीसी), 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो-लिफ्टर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने 21 कारतूस, 20 लाइव राउंड और 27 चाकू बरामद किए। 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलो गांजा जब्त किया गया। जुआ संचालन से ₹2,30,990 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए। दिल्ली के चांदनी चौक में दुकान में आग लगी; दमकल की 5 गाड़ियां बुझाने में जुटीं दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार रात एक दुकान में आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 10 बजकर 58 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रपति कल पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। 67 वर्षीय मुर्मु ऐसा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में विशाखापट्टनम में पनडुब्बी यात्रा की थी। मुर्मु ने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल और 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।